वायनाड (केरल), प्रेट्र। खराब फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत-ए के पहले अनधिकृत टेस्ट मैच में वापसी करने की कोशिश करेंगे।इस मैच में भारत के तेज गेंदबाज युवा आवेश खान और वरुण आरोन भी भाग लेंगे, जिनके प्रदर्शन पर राष्ट्रीय चयन समिति की निगाहें लगी होंगी। विराट कोहली तीन और तेज गेंदबाज चाहते हैं ताकि तेज गेंदबाजों का उनका पूल मजबूत हो जाए। आवेश ने घरेलू सत्र में अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान किया था। भारत-ए टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने राहुल का समर्थन करते हुए कहा कि वह इस बल्लेबाज के कम स्कोर बनाने से चिंतित नहीं हैं। अंकित बावने की अगुआई वाली भारत-ए टीम में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने घरेलू सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है, वहीं लायंस की टीम का दौरा अभी तक इतना अच्छा नहीं रहा है।केरल के ऑलरांउडर जलज सक्सेना रणजी ट्रॉफी सत्र में मजबूत प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल हैं, जिसमें सिद्धेश लाड के अलावा स्पिनर शाहबाज नदीम और मयंक मार्कंडेय को भी जगह मिली है। वहीं, लायंस की टीम को पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-4 से हार मिली और वह वापसी करने को बेताब होगी। कप्तान सैम बिलिंग्स अच्छी फॉर्म में हैं और वह इसे लंबे प्रारूप में भी जारी रखना चाहेंगे। युवा टीम में टेस्ट के अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं जिसमें बेन डकेट और ओली पोप शामिल हैं।क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Sanjay Savern
Source: Dainik Jagran February 06, 2019 15:33 UTC