भारत की बजाय यूएई में खेला जाएगा टी20 वर्ल्डकप, इस दिन जारी होगा मैच शिड्यूलRizwan Noor Khanलंबे समय से क्रिकेटप्रेमी आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के भारत में होने को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, टी20 वर्ल्डकप के मैचों का भारतीय पिचों खेले जाने की उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है। बीसीसीआई ने कहा कि वह यह टूर्नामेंट यूएई में शिफ्ट कर रहा है। बता दें कि टी20 वर्ल्डकप अक्टूबर से नवंबर के बीच में होना प्रस्तावित है। जल्द ही मैच शिड्यूल भी जारी किया जाएगा।यूएई शिफ्ट होगा टी20 वर्ल्डकपबीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि टी20 वर्ल्डकप के आयोजन को लेकर लंबे वक्त से चर्चा चल रही थी। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक जय शाह ने सोमवार को बताया कि हम टी20 वर्ल्डकप का आयोजन को यूएई में शिफ्ट कर रहे हैं। इस बारे में आईसीसी को भी सूचित कर दिया जाएगा। बता दें कि पिछला टी20 वर्ल्डकप 2016 में हुआ था।बीसीसीआई बना रहेगा होस्टटी20 वर्ल्डकप को होस्ट करने की बारी भारत की है। ऐसे में आईसीसी ने इस टूर्नामेंट को कराने का जिम्मा बीसीसीआई को ही दिया है। ऐसे में होस्ट बीसीसीआई ही है लेकिन महामारी को देखते हुए लोकेशन बदली जा रही है। पहले भी यह कोरोना महामारी के चलते 2020 में स्थगित हो चुका है। अब यह तय माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्डकप भारत की बजाय यूएई में ही खेला जाएगा।20 अक्टूबर से शुभारंभ संभवटी20 वर्ल्डकप अक्टूबर से नवंबर के बीच होना प्रस्तावित है। हालांकि, अभी मैच की डेट्स और शिड्यूल अनाउंस नहीं किया गया है। आईपीएल के बाकी मैच भी यूएई में 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद ही 20 अक्टूबर के आसपास से टी20 वर्ल्डकप की शुरुआत हो सकती है।वर्ल्डकप से पहले 3 टी20 लीगअक्टूबर में टी20 वर्ल्डकप शुरू होने से पहले कई देशों में टी20 लीग खेली जाएंगी। पाकिस्तान की टी20 लीग पीएसएल पिछले सप्ताह ही यूएई में संपन्न हुई है। अगले महीने 29 जुलाई में श्रीलंका की टी20 लंका प्रीमियर लीग खेली जाएगी। इसके बाद 25 अगस्त में वेस्टइंडीज की टी20 लीग सीपीएल होगी। भारत की टी20 लीग आईपीएल सितंबर में खेली जाएगी।…NextWill inform ICC today that we are shifting the T20 World Cup to UAE: BCCI Secretary Jay Shah Read @ANI Story | https://t.co/rWycQfQqB2 pic.twitter.com/HTuNWcDFne — ANI Digital (@ani_digital) June 28, 2021ये भी पढ़ें :ICC Ranking: रविंद्र जड़ेजा दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडरश्रीलंका दौरा: शिखर धवन के साथ इन प्लेयर्स की चमकी किस्मतWTC Records: आर अश्विन और अजिंक्या रहाणे रिकॉर्डबुक में दर्ज19 सितंबर से खेले जाएंगे आईपीएल के बचे मैचलंका प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन जुलाई में, देखें शिड्यूलफुटबॉलर सुनील छेत्री ने लिओनेल मेसी का रिकॉर्ड तोड़ा
Source: Dainik Jagran June 28, 2021 09:51 UTC