Hindi NewsLocalUttar pradeshBahraichSahjanaDainik Bhaskar News, Dainik Bhaskar, Latest Dainik Bhaskar News, Dainik Bhaskar Latest News Security Tightened At India Nepal Borderभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त: एसएसबी-पुलिस ने की संयुक्त गश्त, लोगों से की बातचीतवसीम अहमद | सहजना(नानपारा), बहराइच 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकपैदल गश्त करती पुलिस-एसएसबी।बहराइच के रुपईडीहा में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बुधवार शाम सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 42वीं बटालियन और रुपईडीहा पुलिस ने संयुक्त गश्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश देना था।संयुक्त टीम ने सीमा से सटे संवेदनशील इलाकों, कच्चे-पक्के रास्तों, पगडंडियों और मुख्य आवागमन मार्गों पर सघन गश्त की। ग्रामीण सीमावर्ती क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी रखी गई। इस दौरान सीमा पार आवागमन वाले मार्गों पर गहन जांच की गई और कई संदिग्ध बिंदुओं पर रुककर पड़ताल की गई।रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि इस संयुक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध घुसपैठ, तस्करी, सीमा अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती इलाकों में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।इस अभियान में एसएसबी और पुलिस के उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी तथा दोनों बलों के बड़ी संख्या में जवान शामिल थे। टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय लोगों से संवाद भी किया और उनसे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने का आग्रह किया।स्थानीय लोगों ने इस संयुक्त गश्त को सुरक्षा की दृष्टि से एक सकारात्मक कदम बताया है। उनका कहना है कि इससे सीमा क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और आम नागरिक स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे।
Source: Dainik Bhaskar January 08, 2026 07:41 UTC