भास्कर अपडेट्स: मणिपुर में म्यांमार बॉर्डर से 15 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार - News Summed Up

भास्कर अपडेट्स: मणिपुर में म्यांमार बॉर्डर से 15 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार


Hindi NewsNationalBreaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskarभास्कर अपडेट्स: मणिपुर में म्यांमार बॉर्डर से 15 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार4 घंटे पहलेकॉपी लिंकनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मणिपुर में दो स्थानीय लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से म्यांमार से संचालित एक तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। बुधवार को की गई इस कार्रवाई में जब्त हेरोइन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए आंकी गई है।एनसीबी के इम्फाल जोन की टीम और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। हेरोइन 638 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई थी। गिरफ्तार दोनों आरोपी चुराचांदपुर जिले के निवासी हैं।आज की अन्य बड़ी खबरें…गुजरात में राजपीपला शहर से बाघ की 30 से 35 साल पुरानी 37 खालें और नाखून जब्तगुजरात में नर्मदा जिले के राजपीपला शहर के पास स्थित प्रसिद्ध धर्मेश्वर महादेव मंदिर के पुराने भवन से बाघ की खालें और नाखून जब्त हुए हैं। वन विभाग ने खालों और नाखूनों के 30- से 35 साल पुराने होने का अनुमान लगाया है। हालांकि, वन विभाग ने इनकी प्रामाणिकता की पुष्टि के लिए नमूने वन सेवा विभाग (एफएसएल) को भेजे हैं।30-35 साल पुरानी हैं खालें-नाखून मंदिर के ट्रस्टी ने गुरुवार को वन विभाग को सूचना दी कि मंदिर की एक पुरानी इमारत में कुछ संदिग्ध वस्तुएं पड़ी हैं। रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर जिग्नेश सोनी और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान 37 पूरी बाघ की खालें, 4 खालों के टुकड़े और 133 बाघ के पंजे बरामद हुए।UIDAI ने आधार का मस्कट 'उदय' लॉन्च कियाभारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने गुरुवार को आधार का मस्कट 'उदय' लॉन्च किया। इसे आधार की विभिन्न सेवाओं को समझने में जनता की मदद करने के लिए बनाया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य अपडेट, प्रमाणीकरण, ऑफलाइन सत्यापन और नई तकनीक को अपनाने से संबंधित जानकारी को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सहज बनाना है।दिल्ली पुलिस ने पकड़े 20 अवैध बांग्लादेशी नागरिक, डिटेंशन सेंटर भेजे गएदिल्ली में SIR की प्रक्रिया से पहले साउथ ईस्ट जिला पुलिस ने 20 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें 12 पुरुष, 8 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। सभी फर्जी पहचान पत्र बनवा रखे थे। पुलिस अब इनके फर्जी पहचान पत्र बनाने वालों की तलाश कर रही है।इनके बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस ने एक सीक्रेट ऑपरेशन चलाकर इन्हें पकड़ा। सभी को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन्हें बांग्लादेश डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।असम विधानसभा चुनाव; कांग्रेस ने प्रत्याशियों से 50 हजार रुपए ‘आवेदन शुल्क’ मांगा, कहा - इसके बिना आवेदन अधूराअसम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रत्याशियों से आवेदन के साथ 50 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने को कहा है। अंग्रेजी अखबार ‘द ट्रिब्यून’ के मुताबिक ये बात असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) की ओर से जारी सर्कुलर में कही गई है।APCC के अध्यक्ष गौरव गोगोई का कहना है कि ये राशि ‘रेजिस्ट्रेशन फीस’ के रूप में ली जा रही है। आवेदन 20 जनवरी तक जमा किए जाएंगे और बिना डिमांड ड्राफ्ट के भेजे गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।APCC ने ये भी कहा है कि जिन सीटों पर गठबंधन सहयोगियों को टिकट दिया जाएगा, वहां आवेदन शुल्क वापस किया जाएगा। हालांकि, रिफंड की प्रक्रिया को लेकर सर्कुलर में कोई जानकारी नहीं दी गई है।पश्चिम बंगाल में SIR के लिए नोटिस मिलने पर व्यक्ति ने सुसाइड कियापश्चिम बंगाल के नॉर्थ दिनाजपुर जिले में गुरुवार को 64 साल का व्यक्ति अपने घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान बबलू पाल के रूप में हुई जो कि पेशे से कबाड़ कारोबारी था।परिवार वालों ने बताया कि बबलू पाल को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का नोटिस मिला था। जिससे वो काफी तनाव में चला गया था। उसे डर था कि वोटर लिस्ट से उसका नाम हटाकर अवैध प्रवासी घोषित कर दिया जाएगा। परिजनों ने आरोप लगाया है कि SIR की वजह से तनाव में आकर बबलू ने सुसाइड किया है।घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस विधायक कृष्ण कल्याणी भी मृतक के घर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इससे पहले 6 जनवरी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल में SIR के डर की वजह से 70 लोगों की मौत हो चुकी है।दिल्ली के गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तारदिल्ली के गाजीपुर में गुरुवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन के दौरान, एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे बाद में मेडिकल इलाज के लिए ले जाया गया।पुलिस ने बताया कि घटना और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आरोपों के बारे में और जानकारी का इंतजार है।मणिपुर में पुलिस ने 53 एकड़ में फैली अफीम की अवैध फसल नष्ट कीमणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने अभियान चलाकर 53 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती नष्ट की। अभियान में मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, वन विभाग और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम शामिल रही।कार्रवाई के दौरान टीम ने खेती में इस्तेमाल किए जा रहे 7 अस्थायी झोंपड़ी को भी तोड़ा। सुरक्षा बलों ने 11 बोरी खाद, राउंडअप की 23 बोतलें, 14 बोरी नमक समेत स्प्रे पंप, पाइप और अन्य उपकरण भी जला दिए गए।मशहूर ईकोलॉजिस्ट माधव गाडगिल का 83 वर्ष की उम्र में निधन, बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थेप्रसिद्ध पर्यावरण वैज्ञानिक माधव गाडगिल का बुधवार रात पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 83 साल के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। परिवार के लोगों ने इसकी पुष्टि की है।गाडगिल को 2024 में संयुक्त राष्ट्र ने 'चैं


Source: Dainik Bhaskar January 08, 2026 08:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */