Hindi NewsNationalBreaking News LIVE Updates; Jabalpur Earthquake | Rajasthan Maharashtra Uttar Pradesh Mumbai Jharkhand NewsLIVE भास्कर अपडेट्स: राजस्थान सरकार महिलाओं को फ्री में बांटेगी स्मार्टफोन, दिसंबर में लागू होगी योजनानई दिल्ली 7 मिनट पहलेकॉपी लिंकराजस्थान सरकार राज्य में महिलाओं को स्मार्टफोन देगी। राज्य मंत्री ममता भूपेश ने बताया कि इससे महिलाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाएगा। इसे दिसंबर में लागू कर दिया जाएगा। स्मार्टफोन में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी होगी जो राज्य को आगे बढ़ने में मदद करेगी।आज की अन्य बड़ी खबरें यहां पढ़ें...जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेरजम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इसमें एक आतंकी मारा गया है। पुलिस का कहना है कि सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने बिजबिहाड़ा के सेमथान इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक आतंकी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एनकाउंटर शुरू हो गया और एक आतंकी मारा गया।जबलपुर समेत 6 जिलों में भूकंप, 4.3 तीव्रता के झटकों से हिली धरतीमध्यप्रदेश के 6 जिलों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। इसमें डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया जिले शामिल हैं। भूकंप की तीव्रता 4.3 बताई जा रही है। इसका केंद्र डिंडौरी रहा। यहां सुबह 8 बजकर 43 मिनट 50 सेकेंड पर भूकंप आने से कई लोग घरों से निकलकर बाहर आए गए। भूकंप के चलते किसी तरह के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...दिल्ली के इंडस्ट्रियल एरिया नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी बड़ी आग, 2 की मौतदिल्ली के इंडस्ट्रियल एरिया नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में बड़ी आग लगी है। इसमें 2 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू किए गए सभी लोग जख्मी हैं। मौके पर 10 फायर टेंडर मौजूद हैं। पढ़ें पूरी खबर...महाराष्ट्र के पुणे में इमारत के सातवें फ्लोर पर लगी आग, यहां पूर्व क्रिकेटर जहीर खान का रेस्टोरेंटपुणे के कोंडवा परिसर के लूला नांगर में एक बिल्डिंग की 7वी मंजिल पर आग लग गई। दमकल विभाग को जानकारी मिलते ही 4 फायर टेंडर गाड़िया घटनास्थल पर पंहुची हैं। फिलहाल आग लगने के प्रमुख कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।गनीमत रही कि जब बिल्डिंग में आग लगी तब वहां कोई नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आज सुबह जब बिल्डिंग के एक होटल के कर्मचारी काम पर लौटे तब आग का पता चला। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम शुरू है। इस आगजनी में होटल का लाखों का नुकसान हुआ है।स्टील मैन ऑफ इंडिया जमशेद जे ईरानी का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांसदेश के स्टील मैन कहे जाने वाले जमशेद जे ईरानी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सोमवार रात जमशेदपुर के टाटा अस्पताल में रात 10 बजे अंतिम सांस ली।देशभर में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें कम, घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहींदिवाली के बाद महंगाई से राहत मिलने वाली खबर सामने आई है। देशभर में LPG के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। फिलहाल, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक नवंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115.5 रुपए कम हो गई है। वहीं, कोलकाता में 113 रुपए, मुंबई में 115.5 रुपए और चेन्नई में 116.5 रुपए की कटौती की गई है। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 25 रुपए घटाए गए थे। हालांकि, 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर पुराने दाम पर ही मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...झारखंड के लातेहार से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामदझारखंड पुलिस और CRPF ने लातेहार जिले के बुद्ध पहाड़ इलाके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। झारखंड पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी में IED, प्रेशर IED और हथगोले और विस्फोटक किए गए हैं। पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई में यह कामयाबी मिली है।महाराष्ट्र के सोलापुर में कार की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, कई घायलमहाराष्ट्र के सोलापुर में सोमवार शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस मौके पर मौजूद है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर...इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन हुआ, अकाउंट्स सस्पेंड करने की शिकायत कर रहे यूजर्सइंस्टाग्राम का सर्वर डाउन होने की खबरें सामने आ रही हैं। यूजर्स ने शिकायत की है कि वे अपना अकाउंट लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि उनका अकाउंट्स सस्पेंड कर दिया गया है। कंपनी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम इस समस्या का समाधान करने पर काम कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में व्हाट्सऐप का सर्वर डाउन हुआ था।
Source: Dainik Bhaskar November 01, 2022 02:50 UTC