डूंगरपुर| प्रत्येक गुरुवार को दैनिक भास्कर की ओर से भास्कर संवाद कार्यक्रम होता है। जिसमें युवाओं को कॅरियर संबंधित मार्गदर्शन और अभिभावकों को बच्चों की चिंता के समाधान से जुड़ा गाइडेंस दिया जाता है। इस गुरुवार को सेना में मेडिकल से जुड़े कॅरियर को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके लिए भास्कर एक्सपर्ट कर्नल डॉ. कैलाशचंद्र शर्मा सुबह 11 से 12 बजे के बीच भास्कर के मोबाइल नंबर 9672986583 / 9340931776 पर कॉल कर सीधे ही कर्नल से बात कर मार्गदर्शन ले सकते है।
Source: Dainik Bhaskar February 06, 2019 22:12 UTC