थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज आपके मन की एकाग्रता की कमी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है।
Source: Navbharat Times February 06, 2019 22:04 UTC