करियर: राजकीय कार्यो में सफलता हाथ लगेगी, नई-नई कठिनाइयो के कारण परेशानी होगी। आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुंभ राशि का चंद्रमा आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी करेगा। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।पारिवारिक जीवन: बच्चों की पढ़ाई कुछ समय के लिए बाधित हो सकती है। ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाएं और उनसे प्यार से बातें करें। आज का दिन आप सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। बुजुर्गों की तरफ से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा।स्वास्थ्य: पेट का ख्याल रखें, हो सकता है आप अपनी पाचन क्षमता से ज्यादा कुछ खा लें और फिर परेशान हों।आर्थिक स्थिति: नौकरी व्यवसाय में लाभ के स्थान पर हानि हो सकती हैं। मित्रों पर धन खर्च होगा। आकस्मिक धन लाभ मानसिक प्रसन्नता बढ़ा देगा।सुझाव: मंदिर में कपूर दें ।
Source: Navbharat Times February 06, 2019 21:56 UTC