भिंड में सड़क हादसे में दो की मौत: शादी से वापस लौट रहे तीन लोगों को ट्राला ने रौंदा, मौके पर ही दो ने तोड़ा दम, एक की हालत गंभीर - News Summed Up

भिंड में सड़क हादसे में दो की मौत: शादी से वापस लौट रहे तीन लोगों को ट्राला ने रौंदा, मौके पर ही दो ने तोड़ा दम, एक की हालत गंभीर


Hindi NewsLocalMpBhindTrala Trampled Three People Returning From Marriage, Two Died On The Spot, One's Condition Was Criticalभिंड में सड़क हादसे में दो की मौत: शादी से वापस लौट रहे तीन लोगों को ट्राला ने रौंदा, मौके पर ही दो ने तोड़ा दम, एक की हालत गंभीरभिंड 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रतीकात्मक फोटो।भिंड से शादी में शामिल होकर वापस गांव लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल है। यह घटना भिंड जिले के मेहगांव कस्बे की है। घायल को उपचार के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना की शिकायत पर ट्राला चालक पर FIR दर्ज कर ली है।मेहगांव थाना पुलिस के मुताबिक अजनौधा निवासी राजेश (45) पुत्र शिवरतन शर्मा, राघवेंद्र (27) पुत्र संतोष कोरी निवासी गहेली कनाथर, वृजेंद्र (40) पुत्र जवर सिंह निवासी अजनौध शादी समारोह से वापस गांव लौट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे उनकी बाइक खराब हो गई। इसके बाद तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बाइक को सुधारने लगे। तभी तेज रफ्तार आए ट्रॉला ने तीनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। यह हादसा इतना गंभीर था कि दो की मौके पर मौत हो गई तीसरे युवक को गंभीर चोट आई। इस हादसे के बाद घायल को 108 एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए भिंड भेजा गया। इसके बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया। इस मामले मृतक राजेश के भाई संतोष की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।हादसे के बाद भाग रहे ट्रॉला को राहगीरों ने पकड़ाइस घटना को अंजाम देने वाला ट्राला चालक वाहन सहित भागने की फिराक में था। राहगीरों की मदद से मृतक के साथ शादी से लौट रहे युवकों ने ट्रॉला को पकड़ और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कराकर मृतकों का पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2021 12:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */