भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत: ओवरटेक के चक्कर में बाइक को टक्कर मारते हुए पिकअप वाहन पलटा, बुटाटी धाम दर्शन करने जा रहे मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत - News Summed Up

भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत: ओवरटेक के चक्कर में बाइक को टक्कर मारते हुए पिकअप वाहन पलटा, बुटाटी धाम दर्शन करने जा रहे मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत


Hindi NewsLocalRajasthanNagaurPickup Vehicle Hit The Motorcycle, Mother son Died Painfully On The Spotभीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत: ओवरटेक के चक्कर में बाइक को टक्कर मारते हुए पिकअप वाहन पलटा, बुटाटी धाम दर्शन करने जा रहे मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौतनागौर 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकहादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन।जिले के मुंडवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नरादना फांटा के पास एक लोडिंग पिकअप वाहन ने ओवरटेक के चक्कर में बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप चालक सड़क पर पलटे अपने वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दोनों मां-बेटे बाइक पर अपने गांव से बुटाटी धाम दर्शन करने व फेरी लगाने के लिए जा रहे थे। हादसे की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव राजकीय सामुदायिक अस्पताल मुंडवा की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी है। अब मृतकों के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।हादसा सोमवार सुबह मुंडवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नरादना फांटा के पास हुआ। बाइक सवार मुकेश पुत्र नोलाराम (17) निवासी साडोकन अपनी माता संतोष पत्नी नोलाराम (36) निवासी साडोकन के साथ अपने गांव से बुटाटी धाम दर्शन करने व फेरी लगाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप वाहन ने नरादना फांटे के पास उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे उछलकर पत्थरों पर जा गिरे।अचानक हुए इस हादसे में दोनों मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव राजकीय सामुदायिक अस्पताल मुंडवा की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी है। अब मृतकों के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।शव मोर्चरी की तरफ ले जाते हुए।इनपुट : नरसिंह कड़ेल (मुंडवा)


Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 05:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */