भोपाल में कल से खुलेंगे स्कूल: कलेक्टर अविनाश लवानिया ने स्कूल शिक्षा विभाग की एसओपी के अनुसार स्कूल खोलने के आदेश दिए - News Summed Up

भोपाल में कल से खुलेंगे स्कूल: कलेक्टर अविनाश लवानिया ने स्कूल शिक्षा विभाग की एसओपी के अनुसार स्कूल खोलने के आदेश दिए


Hindi NewsLocalMpBhopalCollector Avinash Lavania Gave Orders To Open The School According To The SOP Of The School Education Department. भोपाल में कल से खुलेंगे स्कूल: कलेक्टर अविनाश लवानिया ने स्कूल शिक्षा विभाग की एसओपी के अनुसार स्कूल खोलने के आदेश दिएभोपाल 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकसोमवार 11वीं और 12वीं की कक्षाएं खोलने की अनुमति।मध्य प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट स्कूल 26 जुलाई सोमवार से खुलने जा रहे है। इस संबंध में रविवार को भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भी आदेश जारी कर दिए। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि शासकीय और अशासकीय स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों की कक्षाएं 26 जुलाई से स्कूल शिक्षा विभाग के कैलेंडर और एसओपी अनुसार संचालित किए जा सकेंगे।स्कूल शिक्षा विभाग ने 11वीं और 12वीं के स्कूल 26 जुलाई से सप्ताह में चार दिन खोलने का आदेश जारी किया है। इसके लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है। एसओपी के अनुसार एक बच्चे की ऑफलाइन पढ़ाई सप्ताह में एक दिन ही होगी। इस एसओपी का स्कूल संचालक और पैरेंट्स विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि एक बच्चे को एक दिन क्लास होने से पढ़ाई तो नहीं होगी, उल्टा पैरेंट्स पर फीस का बोझ बढ़ जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 07:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */