भोपाल में पुलिसकर्मी पर चढ़ाई कार, VIDEO: रांग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार रोकने की कोशिश की, ट्रैफिक जवान को टक्कर मार भागा - News Summed Up

भोपाल में पुलिसकर्मी पर चढ़ाई कार, VIDEO: रांग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार रोकने की कोशिश की, ट्रैफिक जवान को टक्कर मार भागा


Hindi NewsLocalMpBhopalCar Rider Tries To Kill Traffic Jawan On VIP Road In Bhopal; The Injured Policeman Also Chased The Accused With A GypsyAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपभोपाल में पुलिसकर्मी पर चढ़ाई कार, VIDEO: रांग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार रोकने की कोशिश की, ट्रैफिक जवान को टक्कर मार भागाइस तरह आरोपी कार सवार ने पुलिसकर्मी को टक्कर मारी।घायल पुलिसकर्मी की शिकायत पर तलैया पुलिस ने FIR दर्ज कीसुबह करीब 6 बजे की घटना, पुलिसकर्मी के पैर पर गंभीर चोटभोपाल में कर्फ्यू के दौरान रविवार सुबह एक कार सवार ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान की जाने लेने की कोशिश की। आरोपी तेज रफ्तार में रांग साइड से आ रहा था। इस पर पुलिसकर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया। भागने के चक्कर में कार सवार ने ट्रैफिककर्मी को कार से उड़ा दिया, जिससे उसके पैर पर गंभीर चोट आई है। हालांकि घायल होने के बाद भी आरक्षक ने एक जिप्सी से आरोपी कार का पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ने में नाकाम रहे। तलैया पुलिस ने आरक्षक की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर कर ली है।घटना रविवार सुबह करीब बजे रेतघाट तिराहे की है। टीआई तलैया डीपी सिंह ने बताया, सुबह करीब 6 बजे ट्रैफिक पुलिस के साथ थाना पुलिस का प्वाइंट था। ट्रैफिक पुलिस थाने के आरक्षक प्रभात तिवारी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान, काले रंग की कार वीआईपी रोड पर रांग साइड से आती नजर आई। प्रभात ने दौड़ लगाकर सड़क के बीच में आते हुए कार सवार को रुकने के लिए कहा, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय कार की रफ्तार और बढ़ा दी।वह उन्हें सामने से टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। घटना के बाद सड़क पर जा रहे वाहन चालक भी यह घटना को देखकर घबरा गए। इस दौरान प्रभात खड़े हुए और वहां से जा रही जिप्सी से आरोपी का पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। टीआई तलैया डीपी सिंह ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है। अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। प्रभात को पैर, हाथ और कंधे में चोट आई है।


Source: Dainik Bhaskar May 30, 2021 10:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */