भोपाल में 35 लाख की KEY-लेस SUV चोरी, VIDEO: इंद्रपुरी इलाके से सिक्योरिटी फीचर्स डी-कोड कर 10 मिनट में ले गए ऑटोमेटिक फॉर्च्यूनर - News Summed Up

भोपाल में 35 लाख की KEY-लेस SUV चोरी, VIDEO: इंद्रपुरी इलाके से सिक्योरिटी फीचर्स डी-कोड कर 10 मिनट में ले गए ऑटोमेटिक फॉर्च्यूनर


Hindi NewsLocalMpBhopalAutomatic Keyless Fortuner Took 10 Minutes To Decode Security Featuresभोपाल में 35 लाख की KEY-लेस SUV चोरी, VIDEO: इंद्रपुरी इलाके से सिक्योरिटी फीचर्स डी-कोड कर 10 मिनट में ले गए ऑटोमेटिक फॉर्च्यूनरपिपलानी इलाके में SUV को चोर गाड़ी को तीन मिनट में डी-कोड करके ले गए।भोपाल में कार कंपनियां भले ही एंटी थैप्ट टेक्नाेलाॅजी के दावे करती हाें, लेकिन उनकी इस तकनीक का ताेड़ भी चाेराें ने निकाल लिया है। वे बिना चाबी वाली पूरी तरह ऑटाेमेटिक की-लैस SUV काे चुराने ले गए। ताजा मामला भाेपाल के इंद्रपुरी बी सेक्टर में साेमवार तड़के हुआ।फर्नीचर काराेबारी अरुण जैन की मई 2017 माॅडल की 35 लाख रुपए की SUV फॉर्च्यूनर घर के बाहर खड़ी थी। तीन चाेर आए, उन्हाेंने लैपटाॅप जैसी किसी डिवाइस एक्टिवेट की। उससे SUV की एंट्री काे डीकाेड किया। SUV की-लेस थी, इसलिए उन्हें चाबी की जरूरत नहीं पड़ी। महज 10 मिनट में उन्हाेंने SUV काे स्टार्ट कर लिया और उसे लेकर फरार हाे गए। फिर घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में बदमाशाें की करतूत रिकाॅर्ड हुई है। पिपलानी पुलिस ने अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है।भोपाल में किसी की-लेस एंट्री वाली SUV को इस तरह से चुराने का संभवत: ये पहला मामला होगा। पुलिस की अब परेशानी ये है कि यदि इस तरह के गिरोह राजधानी में एक्टिव हुए तो ऐसी और भी कई वारदात सामने आ सकती हैं।SUV में ये है खासअरुण ने बताया इस SUV की खासियत इसके सिक्योरिटी फीचर्स ही माने जाते हैं। एसयूवी में एंट्री के लिए चाबी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसकी चाबी गाड़ी के 60 सेमी के दायरे में होगी तो भी कोडिंग से दरवाजे खुल और इग्नीशन ऑन हो जाएगा। फुली ऑटोमेटिक SUV को न्यूट्रल भी तभी किया जा सकता है, जब इसका इग्नीशन ऑन हो। यानी सिक्योरिटी फीचर्स को डी-कोड किए बगैर न इसे चलाया जा सकता है और न ही चुराया जा सकता है।पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के 4:30 बजे एक बदमाश सिर पर साफा लपेटे हुए कार की ओर आते हुए CCTV कैमरे में नजर आ रहा है। अरुण ने बताया कि उसके अलावा दो और भी युवक हैं, जो उसकी मदद कर रहे थे। उनके हाथ में एक लैपटॉप जैसी डिवाइस भी नजर आ रही है। करीब 4:40 बजे बदमाश SUV चुराकर चले गए। उन्होंने ये फुटेज पिपलानी पुलिस को मुहैया करवा दिए हैं।तीन मिनट में डी-कोड कर ले गए कारपुलिस को CCTV फुटेज में पता चला है कि चोरों ने फॉर्च्यूनर की की-लेस एंट्री डेढ़ मिनट में तोड़ दी। इसके बाद गाड़ी को तीन मिनट में डी-कोड करके ले गए। उधर, पुलिस ने कार चोरों की तलाश में पांच टीमें गठित है। अब तक पुलिस 200 से ज्यादा CCTV खंगाल चुकी है। दो दर्जन से ज्यादा वाहन चोरों से पूछताछ की जा चुकी है। अभी पुलिस चोरों की तलाश में उज्जैन और शाजापुर गई है।


Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 08:23 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */