भोपाल / लॉकडाउन-2 को सफल बनाने की सख्ती दुकानदारों को समझाइश देकर छोड़ दिया - News Summed Up

भोपाल / लॉकडाउन-2 को सफल बनाने की सख्ती दुकानदारों को समझाइश देकर छोड़ दिया


सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन न हो इसको लेकर पुलिस ने दूसरे दिन सख्ती कर दी हैदैनिक भास्कर Apr 17, 2020, 05:40 AM ISTअशोकनगर. मुंगावली में लॉकडाउन के सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन न हो इसको लेकर पुलिस ने दूसरे दिन सख्ती कर दी है। पुलिस ने दूसरे दिन सुबह से ही शहर का भ्रमण कर खुली हुई दुकानो के दुकानदारों को समझाइश दी पुलिस ने दुकानदारों से कहा कि वह लॉकडाउन का पालन करें और जिन दुकानों को खोलने की अनुमति हैं इसके अलावा यदि अन्य दुकानें खुली तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि शहर में लॉकडाउन तोड़ने की सूचना मिली थी कि शहर में प्रशासन के आदेश के अलावा अन्य दुकानें भी खोली जा रही हैं। इसकेबाद आज सुबह से ही पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान कोई अन्य दुकान खुली दिखाई नहीं दी। इसकी सूचना मिली थी।इस दौरान कुछ दुकानदारों को समझाइश दी गई। उन्होंने लॉक डाउन का पालन करने और सोशल डिस्टेंस का सभी दुकानदार एवं रहवासी पालन करें।इससे कोरोना महामारी से खुद को और समाज को बचाया जा सके।


Source: Dainik Bhaskar April 17, 2020 00:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */