मगरमच्छ सड़क पर आया तो रील बनाने उसकी पूंछ पकड़कर खींचने लगे, वीडियो वायरलमध्य प्रदेश के शिवपुरी से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक खतरनाक मगरमच्छ तालाब से निकलकर सड़क पर आ गया था। कुछ युवा रील और वीडियो बनाने के चक्कर में न सिर्फ उसके नजदीक पहुंचे, बल्कि मौत से खिलवाड़ शुरू कर दी। रील के चक्कर में एक युवक मगरमच्छ को पूंछ से पकड़कर खींचने लगे। वह तो गनीमत रही कि भारी भरकम मगरमच्छ पलटा नहीं, अन्यथा जान पर बन आती। मदमस्त चाल से चलते मगरमच्छ से कुछ युवक वीडियो के चक्कर में छेड़छाड़ करने लगे, वे उसकी पूछ पकड़कर उसे रोकने और खींचने का प्रयास करने लगे। युवाओं की इस हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है।
Source: Navbharat Times March 18, 2026 15:03 UTC