Hindi NewsLocalUttar pradeshMathuraBus Service For Delhi And Uttarakhand Started From Mathura Todayमथुरा के लोगों के काम की खबर: आज से दिल्ली और उत्तराखंड के लिए शुरू हुई बस सेवा, हर महीने 60 हजार यात्रियों को मिलेगा फायदामथुरा 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकयूपी परिवहन निगम मथुरा से दिल्ली, उत्तराखंड के अलावा राजस्थान के लिए भी बसों का संचालन करता है।मथुरा के लोगों के लिए राहत की खबर है। यूपी रोडवेज ने दिल्ली और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए मथुरा से परिवहन सेवा शुरू कर दी गई है। इन दोनों रुट पर बस शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली हैं।90 दिन से बंद थी दिल्ली, उत्तराखंड के लिए यूपी रोडवेज की बसगुरुवार से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने दिल्ली और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए बस सेवा दोबारा शुरू कर दी हैं। इन रुट पर पिछले करीब 90 दिन से बस सेवा बंद थी। जिसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। दिल्ली के लिए यहां से 16 बसें और उत्तराखंड के लिए 2 बसों का संचालन होता हैं।परिवहन निगम को रोज हो रहा था 2 लाख रुपए का नुकसानकोरोना काल के कारण रोडवेज बसों का संचालन बन्द होने से दिल्ली और उत्तराखंड रुट पर न केवल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। बल्कि रोडवेज को भी रोज 2 लाख रुपए का नुकसान हो रहा था। यानी 90 दिन में करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये का नुकसान परिवहन विभाग को उठाना पड़ा हैं। जानकारी के मुताबिक बस सेवा शुरू होने से 60 लोगों को हर महीने फायदा मिलेगा।राजस्थान के लिए अभी करना होगा यात्रियों को इंतजारयूपी परिवहन निगम मथुरा से दिल्ली, उत्तराखंड के अलावा राजस्थान के लिए भी बसों का संचालन करता है। मथुरा से जयपुर, अजमेर, उदयपुर सहित अन्य शहरों के लिए एक दर्जन बसें चलती हैं। लेकिन राजस्थान के रूटों पर अभी बसों का संचालन दोबारा शुरू करने की अनुमति नहीं मिली हैं। जिसके कारण यात्रियों को अभी इंतजार करना पड़ेगा ।
Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 09:45 UTC