मथुरा में किशोरी का अपहरण कर बिहार में 14 वर्ष तक बनाया बंधक, जबरन मतांतरण भी कराया - News Summed Up

मथुरा में किशोरी का अपहरण कर बिहार में 14 वर्ष तक बनाया बंधक, जबरन मतांतरण भी कराया


जागरण संवाददाता, मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में करीब 14 वर्ष पहले एक किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर एक मुस्लिम युवक अपने साथ बिहार ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म करके बंधक बनाकर मतांतरण कराया। महाराणा प्रताप सेना के कार्यकर्ताओं ने एक महीने तक रेस्क्यू करके युवती को बुलाया और गोविंद नगर थाने में आरोपित युवक के खिलाफ प्रार्थना-पत्र दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।अलीगढ़ की रहने वाली युवती ने बताया कि वर्ष 2012 में वह मथुरा में रहकर कल्याणं करोतिं में पढ़ाई करती थी। मुन्ना नामक युवक उससे अक्सर छेड़छाड़ करता था। एक दिन युवक उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे अपने साथ बिहार ले गया। 14 वर्ष तक उसे बंधक बनाकर रखा। उसका मतांतरण करा दिया।बाद में पता चला कि आरोपित का नाम मुन्ना अंसारी है। आधार कार्ड व पैनकार्ड में उसका नाम बदल दिया। इसके बाद उनके नाम से पांच लाख रुपये का लोन करा लिया। युवती ने बताया कि उसे एक बेटी भी हो गई है। महाराणा प्रताप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह बताया कि किशोरी की वर्ष 2012 में गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज है।


Source: Dainik Jagran March 06, 2026 21:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */