खंडवा में पुलिस ने गौहत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. खास बातें कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस तरह की पहली कार्रवाई गिरफ्तार आरोपियों में से नदीम उर्फ राजू और शकील सगे भाई खंडवा साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील होने से रासुका लगाया गयामध्यप्रदेश के खंडवा शहर में गौहत्या के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है. पुलिस के मुताबिक खंडवा के खरखाली गांव के पास उसे गौ तस्करों के होने की खबर मिली थी. भागते हुए गौ हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, तीसरे आरोपी को सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया गया. इस मामले में खंडवा के परदेशीपुरा से गिरफ्तार दो आरोपी नदीम उर्फ राजू और शकील दोनों ही सगे भाई हैं.
Source: NDTV February 05, 2019 15:00 UTC