मध्य प्रदेश / आईपीएस प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव बनी सीएम कमलनाथ की नई ओएसडी - News Summed Up

मध्य प्रदेश / आईपीएस प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव बनी सीएम कमलनाथ की नई ओएसडी


1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रज्ञा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में एडीजी अजाक हैंDainik Bhaskar Dec 22, 2018, 12:46 PM ISTभोपाल. पुलिस मुख्यालय में अजाक एडीजी व 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव मुख्यमंत्री की विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाई गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए। गृह विभाग ने 21 दिसंबर को ही प्रज्ञा की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपी हैं। प्रज्ञा वर्तमान ओएसडी आदर्श कटियार की जगह लेंगी।हालांकि इस पद के लिए प्रज्ञा रिचा के अलावा शैलेष सिंह के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को ओएसडी बनाया गया। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही अपनी टीम बनाने के साथ ही अधिकारियों का फेरबदल शुरू कर दिया है। वे अपनी पसंद के अधिकारियों की जमावट कर रहे हैं।दूसरी ओर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव रहे नीरज वशिष्ठ को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की निजी पदस्थापना में विशेष सहायक बनाकर भेजा गया है।


Source: Dainik Bhaskar December 22, 2018 07:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */