महंगाई का विरोध: संयुक्त किसान मोर्चा का पेट्रोल पंप पर धरना, कलेक्ट्री तक रैली निकाली, कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया - News Summed Up

महंगाई का विरोध: संयुक्त किसान मोर्चा का पेट्रोल पंप पर धरना, कलेक्ट्री तक रैली निकाली, कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया


Hindi NewsLocalRajasthanKotaUnited Kisan Morcha Picketed Petrol Pump, Took Out Rally Till The Collectorate, Congress Launched A Signature Campaign Kota Rajasthanमहंगाई का विरोध: संयुक्त किसान मोर्चा का पेट्रोल पंप पर धरना, कलेक्ट्री तक रैली निकाली, कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलायाकोटा 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकसंयुक्त किसान मोर्चा ने नयापुरा पेट्रोल पंप पर धरना दिया।देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस सहित किसान संगठन लामबंद होने लगे हैं। पेट्रोल डीजल व गैस के बढ़ते दामों को लेकर धरने प्रदर्शन करने लगे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने नयापुरा पेट्रोल पंप पर धरना दिया। इसके बाद पेट्रोल पंप से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। इधर महंगाई के खिलाफ अभियान के दूसरे दिन कांग्रेस ने भी धरना देकर हस्ताक्षर अभियान चलाया।केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया।कांग्रेस ने भी धरना देकर हस्ताक्षर अभियान चलाया।केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया।कांग्रेस नेता संदीप भाटिया ने बताया कि महंगाई के विरोध में देशभर में कांग्रेस सड़क पर उतरी है। आज दूसरे दिन गुमानपुरा पेट्रोल पम्प पर धरना देकर हस्ताक्षर अभियान चलाया है।मोदी सरकार ने महंगाई कम करने व रोजगार देने के वादे किए थे। लेकिन सरकार लोगों से किए हुए वादे को पूरा करने में विफल रही है। अच्छे दिन आने के नाम पर पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम बढ़ाये जा रहे है। लोगों को परिवार पालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।संयुक्त किसान मोर्चा के दुलीचंद बोरदा ने बताया कि देश का किसान पिछले 7 माह से कृषि कानून को लेकर केंद्र के खिलाफ आंदोलन कर रहा है। अब महंगाई के खिलाफ भी बिगुल बजाया है। बढ़ती महंगाई, देश की जनता को लूटने का काम कर रही है। मोदी सरकार अडानी व अम्बानी के पैसों से बनी है। पेट्रोल सेक्टर पर अम्बानी व बिजली सेक्टर पर अडानी का कब्जा है। उन्होंने 2 घण्टे पेट्रोल पंप पर धरना देकर कलेक्ट्री तक रैली निकाली। पीएम के नाम एसडीओ को ज्ञापन देकर महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की है।


Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 07:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */