Record Inflation in Pakistan: जंग हो रही है अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच और 'तेल' निकल गया है पाकिस्तान का. मौजूदा समय में पाकिस्तान के कराची शहर की बात करें तो वहां दूध का भाव 240 रुपये/लीटर पहुंच गया है, जबकि ब्रेड का दाम 160 रुपये के करीब हो गया है. पाकिस्तान में अल्पकालिक महंगाई का प्रमुख सूचकांक सेंसिटिव प्राइस इंडिकेटर (SPI) 1.89% बढ़ गया है, जो घरेलू इस्तेमाल की प्रमुख वस्तुओं की कीमतों में तेज उछाल को दर्शाता है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें हफ्ते भर में 20% बढ़ीरिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल की कीमतों में 20.60 प्रतिशत और डीजल में 19.54 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, एलपीजी की कीमतों में 12.13 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जिसने महंगाई को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई.
Source: NDTV March 15, 2026 15:58 UTC