महंगे इलाज से बड़ी राहत: जालंधर में 2.62 लाख परिवारों को मिलेगा कोरोना का कैशलेस इलाज, 29 प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी सुविधा - News Summed Up

महंगे इलाज से बड़ी राहत: जालंधर में 2.62 लाख परिवारों को मिलेगा कोरोना का कैशलेस इलाज, 29 प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी सुविधा


Hindi NewsLocalPunjabJalandhar2.62 Lakh Families Will Get Cashless Treatment Of Corona In Jalandhar, Facility Will Be Available In 29 Private HospitalsAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमहंगे इलाज से बड़ी राहत: जालंधर में 2.62 लाख परिवारों को मिलेगा कोरोना का कैशलेस इलाज, 29 प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी सुविधाजालंधर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकयह स्कीम लागू कर दी गई है।कोरोना होने पर इलाज के लिए कर्जा लेने व गहने बेचने को मजबूर जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। जालंधर में अब 2.62 लाख परिवार कोरोना का मुफ्त कैशलेस इलाज ले सकेंगे। उन्हें 29 प्राइवेट अस्पतालों में बने कोविड केयर सेंटर में यह सुविधा मिलेगी। पंजाब सरकार के सरबत सेहत बीमा योजना का दायरा बढ़ाने के बाद यह लाभ मिल रहा है। DC घनश्याम थोरी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इससे समाज के जरूरतमंद तबके को कोविड के इलाज में बड़ी राहत मिलेगी। इस स्कीम के तहत 5 लाख तक का कैशलेस इलाज करवाया जा सकता है।रोजाना 8 से 18 हजार तक का करा सकेंगे इलाजसरकार की इस राहत के बाद अब सरबत सेहत बीमा योजना के कार्डधारक परिवार प्राइवेट अस्पताल में रोजाना 8 से 18 हजार रुपए तक का खर्च वाला इलाज ले सकते हैं। यह रेट पंजाब सरकार की तरफ से कोविड मरीज को दी जाने वाली सुविधा के लिहाज से फिक्स किए गए हैं। इस रेट में बैड, PPE किट, मेडिसिन, डॉक्टर फीस, नर्सिंग केयर समेत तमाम तरह की सुविधाएं शामिल हैं।सीधे प्राइवेट अस्पताल में जा सकते हैं मरीजDC घनश्याम थोरी ने कहा कि सरकार के निर्देश के मुताबिक सरबत सेहत बीमा योजना में कवर किए परिवार सीधे प्राइवेट कोविड केयर सेंटर में इलाज करवाने के लिए जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें इसी स्कीम में दूसरी बीमारियों के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल से रेफर किए जाने की जरूरत नहीं होगी।


Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 10:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */