महापंचायत में बोले किसान नेता: करेंगे भाजपा का विरोध, किसानों ने लगाया भाजपा और कांग्रेस पर खेती बर्बाद करने का अरोप - News Summed Up

महापंचायत में बोले किसान नेता: करेंगे भाजपा का विरोध, किसानों ने लगाया भाजपा और कांग्रेस पर खेती बर्बाद करने का अरोप


Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarThe Speaker Said In The Mahapanchayat, 'The Cases Registered Against The Farmers Are Wrong, The Farmer Will Not Sit Quiet Till They Are Withdrawn'महापंचायत में बोले किसान नेता: करेंगे भाजपा का विरोध, किसानों ने लगाया भाजपा और कांग्रेस पर खेती बर्बाद करने का अरोपश्रीगंगानगर (पदमपुर) 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकश्रीगंगानगर जिले के पदमपुर मे किसान महापंचायत को संबोधित करते पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल।कस्बे की धानमंडी में शनिवार को हुई किसान महापंचायत में किसानों ने भाजपा के कार्यक्रमों का विरोध जारी रखने की घोषणा की। किसानों का कहना था कि भाजपा और कांग्रेस इलाके की खेती को नुकसान पहुंचाने में समान रूप से जिम्मेदार हैं।पिछले दिनों भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाजपा नेताओं के विरोध के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान महापंचायत का आयोजन किया ।विधायक हेतराम बेनीवाल ने कहा कि किसान भाजपा की नीति पहचान चुका है तथा भाजपा जहां कार्यक्रम करेगी उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।आंदोलन की रफ्तार रोकने की कोशिशकिसान नेता पृथीपाल सिंह संधू ने कहा कि दलित महिलाओं से मुकदमा करवाने में दोनों पार्टियों का बराबर योगदान है ताकि आंदोलन की बढ़ती रफ्तार को रोका जा सके। श्योपत मेघवाल ने कहा कि सिंचाई पानी, फसल के भाव व तीनों कृषि कानूनों पर आधारित किसान आंदोलन को कमजोर नही किया जा सकता ।इन्होंने किया संबोधितसभा को सन्तवीर सिंह मोहनपुरा, कालू थोरी, रविन्द्र तरखान, अमतेंद्र सिंह क्रांति, गुरचरण सिंह मौड़, रणजीत सिंह राजू, मनिंदर सिंह मान, अमरसिंह बिश्नोई, इन्द्राज पूनिया, महावीर बिश्नोई, गुरबलपाल सिंह संधु, राकेश बिश्नोई, सत्यप्रकाश सिहाग सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया।


Source: Dainik Bhaskar July 17, 2021 10:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */