महाराष्‍ट्र, केरल... इन राज्‍यों में बढ़ा लॉकडाउन, दिल्‍ली और एमपी में अनलॉक शुरू, जानें अपने यहां का हाल - News Summed Up

महाराष्‍ट्र, केरल... इन राज्‍यों में बढ़ा लॉकडाउन, दिल्‍ली और एमपी में अनलॉक शुरू, जानें अपने यहां का हाल


दिल्‍ली में लॉकडाउन बढ़ा मगर अनलॉक की शुरुआत दिल्‍ली में सोमवार से अनलॉक की कवायद शुरू हो जाएगी। हालांकि दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (DDMA) कोरोना कर्फ्यू को 7 जून की सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ा दिया जाए। इस दौरान जरूरी गतिविधियों की अनुमति रहेगी। दिल्‍ली सरकार ने पहले ही घोषणा की थी कि सोमवार (31 मई) से मैनुफैक्‍चरिंग/प्रॉडक्शन का काम शुरू किया जा सकता है। इन दोनों गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए ई-पास लेना जरूरी होगा और कर्मचारियों व मजदूरों के लिए उनके एंपलायर, कॉन्ट्रैक्टर, मालिकों को ई पास के लिए अप्लाई करना होगा। विस्‍तार से पढ़ेंकेरल सरकार ने हफ्ते भर बढ़ाया लॉकडाउन, छूट भी दी केरल के मुख्‍यमंत्री पिनराई विजयन ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में लॉकडाउन को 9 जून तक बढ़ाने की घोषणा की है। हां, जरूरी गतिविधियों के लिए कुछ छूट जरूर दी गई है। विजयन ने यह भी कहा कि लॉकाडाउन तभी हटेगा जब लगातार तीन दिन तक टेस्‍ट पॉजिटिविटी रेट 15% से नीचे रहे और ऐक्टिव केसलोड में अच्‍छी-खासी कमी आए। राज्‍य में हफ्ते में तीन दिन जूलरी शॉप्‍स, कपड़ों की मार्किट और किताबों के स्‍टॉल खोलने की छूट दी गई है। इसके अलावा बैंक भी तीन दिन खुलेंगे। इंडस्ट्रियल और स्‍मॉल-स्‍केल यूनिट्स को 50% क्षमता के साथ काम करने की छूट दी गई है।14 दिन के लिए महाराष्‍ट्र में बढ़ गया लॉकडाउन महाराष्‍ट्र सरकार ने 1 जून को खत्‍म हो लॉकडाउन को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। राज्‍य में 14 अप्रैल से ही लॉकडाउन लागू है। 1 जून को नए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। उन क्षेत्रों में जहां स्थिति में सुधार हुआ है, वहां पाबंदियों में ढील दी जा सकती है।गोवा में 7 जून तक बढ़ा 'कोरोना कर्फ्यू' गोवा में कोरोना कर्फ्यू को 7 जून की सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दर घटकर 21% हो गई है, इसे और कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा रेस्तरां को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खोलने की अनुमति मिली। गोवा में नौ मई को कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया था।मध्‍य प्रदेश में जिलों पर छोड़ा गया फैसला मध्‍य प्रदेश में अनलॉक की दिशा में कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। सीएम शिवराज सिंह ने शनिवार को कहा था कि राज्‍य सरकार जो भी गाइडलाइंस जारी करें, अंतिम फैसला जिले में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का होगा। जहां 5% से ज्यादा पॉजिटिविटी है वहां के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को ध्यान में रखते हुए निर्णय करना होगा कि हम क्या खोलें, क्या न खोलें। राजनीतिक गतिविधियां, सांस्कृतिक गतिविधियां, सामाजिक-धार्मिक गतिविधियां, खेल, आयोजन, मेला, उत्सव... इन सभी की इजाजत अभी नहीं दी जाएगी।यूपी, बिहार, ओडिशा... अभी लॉकडाउन बढ़ाने पर फैसला नहीं उत्‍तर प्रदेश में आंशिक कर्फ्यू 31 मई की सुबह 7 बजे तक है। राज्‍य में प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी या नहीं, इसपर रविवार को फैसला होना है। इसके अलावा छत्‍तीसगढ़, सिक्किम, जम्‍मू और कश्‍मीर में भी 31 मई तक लॉकडाउन/कर्फ्यू है। अभी इन राज्‍यों ने फैसला नहीं किया है। 1 जून तक लॉकडाउन वाले राज्‍यों में उत्‍तराखंड, बिहार, ओडिशा शामिल हैं। कोविड-19 से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए क्लिक करेंहिमाचल में भी बढ़ा लॉकडान, मगर थोड़ी राहत हिमाचल प्रदेश सरकार ने 7 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया है। हालांकि, वहां दुकानों के खुलने के समय को दो घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। ऑफिसेज 30% क्षमता के साथ काम कर सकेंगे। कर्नाटक सरकार ने लॉकडाउन आगे बढ़ाने पर कोई फैसला नहीं किया है। वहां 7 जून की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन है।पूर्वोत्‍तर में अभी जारी रहेगी सख्‍ती मिजोरम में 6 जून और मेघालय में 7 जून तक लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी गई है। मणिपुर के 7 जिलों में 11 जून तक लॉकडाउन है। नगालैंड में भी 11 जून तक पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। अरुणाचल प्रदेश ने 7 जिलों में 7 जून की सुबह तक लॉकडाउन जारी रखने का फैसला क‍िया है।


Source: Navbharat Times May 30, 2021 05:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */