महिला ने लगाई फांसी: बीछवाल वूलन फैक्ट्री में काम करने वाली UP की महिला ने किया सुसाइड, पुलिस लगा रही कारणों का पता - News Summed Up

महिला ने लगाई फांसी: बीछवाल वूलन फैक्ट्री में काम करने वाली UP की महिला ने किया सुसाइड, पुलिस लगा रही कारणों का पता


Hindi NewsLocalRajasthanBikanerUP Woman Working In Beechwal Woolen Factory Commits Suicide, Police Are Finding Out The Reasonsमहिला ने लगाई फांसी: बीछवाल वूलन फैक्ट्री में काम करने वाली UP की महिला ने किया सुसाइड, पुलिस लगा रही कारणों का पताबीकानेर 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकबीकानेर के बीछवाल स्थित एक वूलन फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो अपने परिवार के साथ यहां रहती थी, लेकिन अचानक उसने कमरे में जाकर पंखे से फांसी लगा ली। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।उत्तरप्रदेश के कन्नोज जिले के इंद्रगढ़ में रहने वाले नरेशचंद्र राठौड़ ने बीछवाल पुलिस को सूचना दी है कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली। जिसकी सूचना मिलने पर वो उसे लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने ही पुलिस को इस आशय की सूचना दी। नरेशचंद्र आत्महत्या के कारणों को नहीं बता सका। उसने पुलिस को बताया कि रात तक सब ठीक था, सुबह भी सामान्य रूप से व्यवहार कर रही थी। इस बीच उसने अकेले में जाकर फांसी लगा ली। नरेश यहां करणी रिको इंडस्ट्रियल एरिया में ही वर्षों से काम कर रहा है। एक वूलन फैक्ट्री में ही काम करते हुए दोनों पति पत्नी अपना घर चला रहे थे। पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 14:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */