भाजपा महिला प्रदेशाध्यक्ष निर्मला बैरागी ने कहा कि 10 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ तीन प्रदेशों के प्रवास पर आएंगी। प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हरियाणा में हर जिले का दौरा करने के अभियान के तहत वे बुधवार को तीन जिलों सोनीपत, झज्जर, पानीपत की पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेने सोनीपत पहुंची।उन्होंने कहा कि संगठन के लिहाज से भाजपा की महिला पदाधिकारियों के लिए प्रवास कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। वे आगामी लोकसभा चुनावों ओर संगठन के बारे में सभी महिलाओं को टिप्स देंगी। इसमें हरियाणा की सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष,महामंत्री इसमें मौजूद रहेंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्षा का संगठन का अनुभव खासा है। जिससे हरियाणा की पार्टी पदाधिकारियों को उनके अनुभवों का खासा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव में महिलाओं को टिकटों में अधिक भागीदारी देंगे। इस अवसर पर महिला महामंत्री और सोनीपत जिला प्रभारी सुप्रिया रतन, जिलाध्यक्ष निर्मला खत्री, झज्जर जिलाध्यक्ष सुनीता धनखड़, महामंत्री किरणबाला, मंडल अध्यक्ष किरण जोशी, रोहतक जिला महामंत्री ऊषा शर्मा, महामंत्री शकुंतला राठी, मंडल महामंत्री किरण पंत मौजूद रही।
Source: Dainik Bhaskar August 01, 2018 22:52 UTC