मांगा राशन, मिली पिटाई, VIDEO: देवास के बागली में राशन लेने गए युवक से सोसायटी सेल्समैन और अन्य लोगों ने मारे लात-घूंसे, केस दर्ज - News Summed Up

मांगा राशन, मिली पिटाई, VIDEO: देवास के बागली में राशन लेने गए युवक से सोसायटी सेल्समैन और अन्य लोगों ने मारे लात-घूंसे, केस दर्ज


Hindi NewsLocalMpIndoreDewasSociety Salesman And Others Kicked And Punched A Young Man Who Went To Take Ration In Bagli, Dewas, Case Registeredमांगा राशन, मिली पिटाई, VIDEO: देवास के बागली में राशन लेने गए युवक से सोसायटी सेल्समैन और अन्य लोगों ने मारे लात-घूंसे, केस दर्जजिले के बागली थाना क्षेत्र के ग्राम मालीपुरा में दिनेश पिता मांगीलाल निवासी मालीपुरा के साथ सेल्समैन समेत कुछ लोगों ने मारपीट कर दी।जिले के बागली थाना क्षेत्र के ग्राम मालीपुरा में दिनेश पिता मांगीलाल निवासी मालीपुरा के साथ सेल्समैन समेत कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। वह उचित मूल्य की दुकान पर राशन व केरोसिन लेने गया था। पहले तो सेल्समैन राधेश्याम चौधरी ने काफी देर तक इंतजार करवाया। इसके बाद राशन नहीं होने की बात कहकर भगा दिया। दिनेश ने आपत्ति जताई, तो उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना दिया।शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सेल्समैन राधेश्याम समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दिनेश का कहना है कि जब वह दुकान पर पहुंचा, तो राधेश्याम नशे में धुत था। उसने आपत्ति जताई, तो मारपीट करने लगा। इसके अलावा आदिवासी समाज ने बागली एसडीएम के बद तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें सेल्समैन को हटाने की मांग की गई है।


Source: Dainik Bhaskar July 23, 2021 00:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */