Hindi NewsLocalHaryana13 Year Old Girl Raped By Neighbourhood In Panchkula Of Haryanaमां का साथ छूटते ही लुट गई इज्जत: पंचकूला में पड़ोसी ने 13 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया, 10 दिन पहले हुई थी 'जननी' की मौतपंचकूला 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकआरोपी बच्ची को बहलाकर अपने घर ले गया था।मशहूर लोकगीत है- बिन बाप का बेटा सूना, बिन माता की छोरी, बिन भूमि जमींदारा सूना, बिना बालम के गोरी। इन चारों का जिंदगी में अपना-अपना मोल है। हाल ही में हरियाणा के पंचकूला जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें मां का साथ छूटते ही बेटी की इज्जत तार-तार हो गई। 13 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया।महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जो अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।मिली जानकारी के अनुसार, करीब 10 दिन पहले पीड़ित बच्ची की मां की मृत्यु हुई थी। बच्ची के पिता डयूटी पर चले जाते थे और वह अपनी छोटी बहन के साथ घर पर रहती थी।इसी मौके का आरोपी पड़ोसी ने फायदा उठाया। शादीशुदा पड़ोसी बच्ची को बहलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को धमकी भी दी कि वह अगर इसके विषय में किसी को बताएगी तो जान से मार देगा। कुछ दिन बच्ची चुप रही, लेकिन पूछने पर उसने अपने पिता को सारी आपबीती बताई। फिर पिता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई।शिकायत मिलते ही पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। जांच अधिकारी रीता ने बताया कि बच्ची के मेडिकल टेस्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है, लेकिन उसे इसकी भनक लग गई और वह फरार हो गया। पुलिस जल्दी ही से गिरफ्तार कर लेगी।
Source: Dainik Bhaskar July 06, 2021 09:01 UTC