मानसून पर 2 अनुमान: निजी एजेंसी स्काई मेट ने कहा- केरल पहुंचा मानसून, मौसम विभाग बोला- 3 जून को केरल पहुंचेगा - News Summed Up

मानसून पर 2 अनुमान: निजी एजेंसी स्काई मेट ने कहा- केरल पहुंचा मानसून, मौसम विभाग बोला- 3 जून को केरल पहुंचेगा


Hindi NewsNationalKerala Monsoon | Monsoon Date 2021, Forecast Latest Update, Southwest Monsoon, Southwest Monsoon Kerala, IMD Latest News UpdateAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमानसून पर 2 अनुमान: निजी एजेंसी स्काई मेट ने कहा- केरल पहुंचा मानसून, मौसम विभाग बोला- 3 जून को केरल पहुंचेगास्काई मेट ने मानसून 30 मई को केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था। उसके मुताबिक, मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है।मानसून पर दो एजेंसियों ने अलग-अलग दावे किए हैं। निजी एजेंसी स्काई मेट के मुताबिक, मानसून केरल पहुंच चुका है। लेकिन, मौसम विभाग यानी IMD ने कहा कि ये 3 जून को केरल के तट पर पहुंचेगा। इससे पहले मौसम विभाग का अनुमान था कि इस बार मानसून 31 मई यानी कल केरल पहुंचेगा।स्काई मेट का मानसून ट्रैकरस्काई मेट ने मानसून 30 मई को केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था। उसके मुताबिक, मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है।अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अपनी तय तारीख 21 मई को दस्तक देने के बाद यह लगातार उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है।यह 24 मई को श्रीलंका के दक्षिणी तटों तक पहुंच चुका था और अगले तीन दिन में श्रीलंका के उत्तरी सिरे के करीब पहुंचा।27 मई को मानसून मालदीव को भी पार कर चुका है। तब मानसून केरल के तट से करीब 200 किलोमीटर दूर था।यास और ताऊ ते तूफान के चलते भी देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश हुई। इसके बाद 30 मई को स्काई मेट ने मानसून के आने का ऐलान किया।IMD ने कहा- सामान्य रहेगा मानसून27 मई को मौसम विभाग ने 31 मई को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना जाहिर की थी। आमतौर पर मानसून के आने की तारीख 1 जून होती है। मौसम विभाग ने कहा था कि इस साल सामान्य बारिश का अनुमान है। जून से सितंबर के बीच होने वाली इस मानसूनी बारिश में चावल, मक्का, सोयाबीन और कपास की बुवाई होती है। इस सीजन में होने वाली बारिश पर देश की आधी खेती निर्भर करती है।


Source: Dainik Bhaskar May 30, 2021 09:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */