मानसून सत्र के चौथे दिन संसद में भारी हंगामा: लोकसभा सोमवार तक स्थगित, दस्तावेज फाड़ने पर TMC सांसद शांतनु सेन पूरे सेशन के लिए सस्पेंड - News Summed Up

मानसून सत्र के चौथे दिन संसद में भारी हंगामा: लोकसभा सोमवार तक स्थगित, दस्तावेज फाड़ने पर TMC सांसद शांतनु सेन पूरे सेशन के लिए सस्पेंड


Hindi NewsNationalParliament Monsoon Session Live Updates Fourth Day Uproar TMC MP Shantanu Sen Suspensionमानसून सत्र के चौथे दिन संसद में भारी हंगामा: लोकसभा सोमवार तक स्थगित, दस्तावेज फाड़ने पर TMC सांसद शांतनु सेन पूरे सेशन के लिए सस्पेंडनई दिल्ली 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोसंसद के मानसून सत्र का चौथा दिन हंगामे की भेंट चढ़ता दिख रहा है। पेगासस जासूसी और कृषि कानूनों को लेकर सदन में हंगामे के चलते लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2.30 बजे तक के लिए स्थगित हुई है।राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा, "सदन के घटनाक्रम से बहुत व्यथित हूं। दुर्भाग्य से, सदन की कार्यवाही के दौरान IT मंत्री से पेपर छीनकर उसे कई टुकड़ों में फाड़ दिया गया। ऐसा कृत्‍य सदन की कार्यवाही को निचले स्‍तर पर गिराने वाला है। इस तरह की कार्रवाई हमारे संसदीय लोकतंत्र पर स्पष्ट हमला है।"TMC सांसद शांतनु सेन पूरे सत्र के लिए निलंबितराज्यसभा में आज तृणमूल सांसद शांतनु सेन को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। सरकार ने उनके निलंबन का प्रस्ताव राज्यसभा में रखा। उन्होंने कल IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव के हाथ से दस्तावेज लेकर फाड़ दिए थे। आज वैष्णव ने इस घटना पर कहा कि तृणमूल का बंगाल में हिंसा का कल्चर है और यही कल्चर वह सदन में लाने की कोशिश कर रही है।हरदीप पुरी ने राज्यसभा में अपशब्द कहे: शांतनु सेनराज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी विपक्षी सदस्यों के पास पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि मंत्री अपना बयान देने के बाद उनके सवालों का जवाब देंगे, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। वैष्णव पूरा बयान नहीं पढ़ पाए तो इसे पटल पर रख दिया गया। वहीं, शांतनु सेन ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा में उन्हें अपशब्द कहे और वे मारपीट करने वाले थे, लेकिन सहयोगियों ने उनको बचा लिया।नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के पास पहुंचे विपक्षी सदस्यसुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यवाही शुरू होने पर विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच गए। कुछ सदस्यों के हाथों में तख्तियां थी जिन पर पेगासस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग के बारे में लिखा हुआ था।बिरला ने नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और कोविड दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड संक्रमण और टीकाकरण की स्थिति पर बात हो रही है। आप लोगों ने मास्क नहीं लगा रखे हैं। कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। आप जन प्रतिनिधि हैं। अगर आप खुद संक्रमण फैलाएंगे तो फिर क्या संदेश जाएगा।’’कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर स्थिति ज्यों की त्यों बनी रहीहंगामा नहीं थमने पर उन्होंने करीब 11.15 बजे सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। निचले सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही। शोर-शराबे के बीच ही पीठासीन सभापति किरीट सोलंकी ने आवश्यक कागजात सभापटल पर रखवाए।इस दौरान विपक्षी सदस्य अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। सोलंकी ने सदस्यों से अपने स्थान पर लौटने और कार्यवाही चलने देने का अपील की। हालांकि सदस्यों का शोर-शराबा जारी रहा। व्यवस्था बनती नहीं देख पीठासीन सभापति ने सदन की कार्यवाही करीब सवा 12 बजे दिन भर के लिए स्थगित कर दी। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण सदन की अगली बैठक अब सोमवार, 26 जुलाई को शुरू होगी।लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिसकांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने पेगासस जासूसी के मामले पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। वहीं, राज्‍यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किसान आंदोलन के मामले पर चर्चा के लिए राज्‍यसभा में नोटिस भेजा है।कांग्रेस ने बुलाई सभी सांसदों की बैठककांग्रेस के सभी सांसदों (लोकसभा और राज्यसभा) को संसद में सुबह 9.45 बजे बैठक के लिए बुलाया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बैठक में मानसून सत्र को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।कल दैनिक भास्कर पर रेड के विरोध में संसद ठप हुई थीगुरुवार को संसद में दैनिक भास्कर ग्रुप पर इनकम टैक्स की रेड का मुद्दा विपक्ष ने जोर-शोर से उठाया। विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा में भास्कर ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग के छापों का विरोध किया और नारेबाजी की। इसके बाद सदन दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। इसके बाद कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन भारी हंगामे की वजह से सदन शुक्रवार के लिए स्थगित कर दिया गया था।


Source: Dainik Bhaskar July 23, 2021 05:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */