माफियाओं ने कांस्टेबल को पीटा, 12 घंंटे बाद मामला दर्ज: बागोरा पुलिस ने पकड़े थे तीन बजरी ट्रैक्टर, धौंस दिखा माफिया दो छुड़ा ले गए, तीसरे की निगरानी कर रहे कांस्टेबल के साथ मारपीट कर उसे भी ले गए - News Summed Up

माफियाओं ने कांस्टेबल को पीटा, 12 घंंटे बाद मामला दर्ज: बागोरा पुलिस ने पकड़े थे तीन बजरी ट्रैक्टर, धौंस दिखा माफिया दो छुड़ा ले गए, तीसरे की निगरानी कर रहे कांस्टेबल के साथ मारपीट कर उसे भी ले गए


Hindi NewsLocalRajasthanEven The Police Is Not Safe From The Gravel Mafia In Bhilwaraमाफियाओं ने कांस्टेबल को पीटा, 12 घंंटे बाद मामला दर्ज: बागोरा पुलिस ने पकड़े थे तीन बजरी ट्रैक्टर, धौंस दिखा माफिया दो छुड़ा ले गए, तीसरे की निगरानी कर रहे कांस्टेबल के साथ मारपीट कर उसे भी ले गएभीलवाड़ा 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकबागोर थाना। जिसके कांस्टेबल के साथ हुई मारपीट।भीलवाड़ा जिले के आसपास से निकल रही नदियों से बजरी का अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस अवैध खनन के साथ ही बजरी माफिया के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं। बजरी माफिया को अब पुलिस का डर भी नहीं रहा है। पिछले दो दिनों में लगातार बजरी माफिया के हौसले बुलंद की घटनाएं सामने आ रही है।सुबह गश्त पर निकले बागोर पुलिस ने बजरी माफिया के कुछ ट्रैक्टर पकड़े। लेकिन माफिया धौंस दिखा बजरी माफिया ने ट्रैक्टर छुड़ा दिए। वही एक कांस्टेबल के साथ मारपीट भी हुई है। इस घटना के 12 घंटे बाद कांस्टेबल की रिपोर्ट को बागौर थाने में दर्ज किया गया है। बागोर पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 5:00 बजे थाने के एएसआई नासिर मोहम्मद, कांस्टेबल मदन लाल और ओमप्रकाश अवैध बजरी परिवहन की रोकथाम को लेकर गश्त कर रहे थे। छापरी गांव के पास उन्होंने अवैध खनन कर बजरी ले जाते तीन ट्रैक्टर को रोका। कुछ ही समय बाद ट्रैक्टर का मालिक व कुछ लोग वहां आए और दो ट्रैक्टर की बजरी खाली करवा कर वहां से भाग छूटे। तीसरा ट्रैक्टर वहीं होने के कारण कांस्टेबल ओमप्रकाश को ट्रैक्टर को थाने ले जाने के लिए कहा गया और पुलिस दल दूसरे ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा करने लगा। लेकिन, पीछे से कुछ लोग मौके पर पहुंचे और कांस्टेबल ओमप्रकाश के साथ मारपीट की तीसरे ट्रेक्टर को भी छुड़ा ले गए।दिनभर पुलिस ने साधी चुप्पी, 12 घंटे बाद मामला दर्जइस मामले को लेकर पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद दिनभर पुलिस ने चुप्पी साधी रखी। लेकिन घटना के 12 घंटे बाद कांस्टेबल ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर थने में मामला दर्ज किया गया।रविवार रात को बडलिया में भी अधिकारियों के साथ हुई थी अभद्रताबजरी माफिया द्वारा अधिकारियों के साथ मारपीट व अभद्रता करने का दौर 2 दिनों से चल रहा है। सोमवार रात को भी बड़लिया थाना क्षेत्र में बजरी माफियाओं द्वारा खनन विभाग के अधिकारियों के साथ अभद्रता करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ाने का मामला भी सामने आया था।


Source: Dainik Bhaskar July 06, 2021 00:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */