Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadPolice Tightens Screws Against Land Mafia In Khori, Case Registered Against 16 In A Dayमाफियाओं पर सख्ती: खोरी में भू-माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, एक दिन में 16 के खिलाफ केस दर्जफरीदाबाद 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकअब तक 21 के खिलाफ हो चुकी है FIRखोरी कॉलोनी में गरीबों को सस्ते में प्लाट बेचने वाले भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने एक दिन में 16 भू माफियाओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसके पहले भी पांच FIR दर्ज की गई थी। अब तक 21 माफियाओं के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। ये भू माफिया गांव अनंगपुर और लक्कड़पुर के रहने वाले हैं। इन माफियाओं ने यूपी, बिहार, राजस्थान, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों के गरीबों को सस्ती जमीन का लालच देकर नगर निगम की 150 एकड़ से अधिक की सरकारी जमीन बेच दी।बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने वन संरक्षित क्षेत्र में बसी खोरी कॉलोनी को खाली कराने का आदेश नगर निगम को दिया है। 27 जुलाई को कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपनी है। इसके लिए नगर निगम ने तोड़फोड़ की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं दूसरी ओर प्रभावित लोगों ने अब उन भू माफियाओं के खिलाफ केस दर्ज कराना शुरू कर दिया है जिन्होंने सस्ते का लालच देकर सरकारी जमीन बेच दी। प्रभावित लोगों ने पुलिस को बताया कि भू माफियाओं ने उक्त जमीन की रजिस्ट्री और पॉवर आफ अटार्नी कराने का झांसा देकर जमीन बेची थी। किश्तों में पैसे वसूल किए थे। खोरी में बसने वालों से एक लाख से लेकर पांच लाख रुपए तक जमीन की कीमत वसूली थी।इन भू माफियाओं के खिलाफ दर्ज हुई है FIRडीसीपी एनआईटी डॉ अंशुल सिंगला ने बताया कि अभी तक सूरजकुंड थााने में दर्ज की गई FIR तहत जिन भू माफियाओं के नाम सामने आए हैं उनमें गांव अनंगपुर निवासी राजदीप गुर्जर, अमन, कालू, सतीश गुर्जर, अनंगपाल गुर्जर, बाबू गुर्जर, तस्लीम, तेजवीर, गौरव, मास्टर, कल्लम, गुरुजी, प्रवीण लक्कड़पुर निवासी राजू आदि हैं। इनमें सबसे अधिक जमीन राजदीप गुर्जर, अनंगपाल गुर्जर, सतीश गुर्जर आदि ने बेची है। इन सभी मुकदमों में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस इन आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar July 03, 2021 14:03 UTC