मामला दर्ज: कारोबारियों के विवाद में दुष्कर्म और अपहरण के बाद, फायरिंग मामला भी - News Summed Up

मामला दर्ज: कारोबारियों के विवाद में दुष्कर्म और अपहरण के बाद, फायरिंग मामला भी


Hindi NewsLocalRajasthanPratapgarhAfter Rape And Kidnapping In Business Dispute, Firing Case Tooमामला दर्ज: कारोबारियों के विवाद में दुष्कर्म और अपहरण के बाद, फायरिंग मामला भीचित्तौड़गढ़ एक दिन पहलेकॉपी लिंकदो युवतियों से दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद सावा का प्रमुख खनन उद्यमी परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है। इनके खिलाफ मोहम्मद अनीस के परिवाद पर शंभुपुरा पुलिस ने फायरिंग कर डराने-धमकाने का मामला भी दर्ज किया है। अनीस वही व्यक्ति है, जिसके खिलाफ इन युवतियों के परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दी थी। इस बीच दुष्कर्म मामले की फाइल अब एसपी आॅफिस चली गई है। जहां से इसकी जांच डीएसपी या उच्चाधिकारी से कराई जाएगी।जानकारी अनुसार सावा निवासी मोहम्मद अनीस पुत्र अब्दुल सत्तार खान ने सावा के ही खनन कारोबारी मोहम्मद जावेद व जुनैद पुत्रगण शेरखान, मोहसिन पुत्र ईसरार खान और अब्दुल दहेशवाली के खिलाफ कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट पुलिस को दी थी। जिसमें बताया कि इन आरोपियों ने उसे खदान के पास जाते हुए रोका।गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पिस्टल और एमएलआर गन से धमकाया, फायरिंग भी की। पुलिस ने इस परिवाद को जांच में रख रखा था। इसी बीच जावेद के खिलाफ दो युवतियों द्वारा दुष्कर्म और इन्हीं युवतियों के अपहरण को लेकर अनीस के खिलाफ रिपोर्ट आने के बाद एसपी के निर्देश पर अब यह प्रकरण भी शंभुपुरा थाने में दर्ज कर लिया गया।ताकि पूरे घटनाचक्र की सिलसिलेवार जांच हो सके। शंभुपुरा एसएचओ नेतराम के अनुसार रेप केस में पोक्सो व एससी एसटी एक्ट की धाराएं भी जुड़ने से पत्रावली गुरुवार को एसपी आॅफिस भेज दी। अब एसपी इसका अवलोकन करने के बाद डीएसपी या अन्य उच्च अधिकारी को जांच सौंपेंगे।


Source: Dainik Bhaskar November 04, 2022 23:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */