Shareचुनाव नजदीक आते ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह यूपी को मथने की तैयारी कर रहे हैं. पिछले लोक सभा चुनाव में उन्हीं के प्रभार में बीजेपी प्लस ने राज्य की 80 में से 73 सीटें जीती थीं और बीजेपी को कें में अपने बूते बहुमत हासिल करने में कामयाबी मिली थी. पिछले दो चुनावों बीजेपी को विपक्ष के वोटों में बिखराव का फायदा मिला. कांग्रेस अलग लड़ कर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है पर उसका बीजेपी को फायदा होगा या नुकसान अभी यह पता नहीं. राज्य और कें दोनों जगहों में सत्ता होने के कारण सत्ता विरोधी लहर का भी बीजेपी को नुकसान हो सकता है.
Source: NDTV February 06, 2019 16:30 UTC