वहीं ईरान के पूर्व राजनयिक ने एक प्रभावशाली अमेरिकी पत्रिका में इस युद्ध को समाप्त करने का प्रस्ताव प्रकाशित किया है. उन्होंने शुक्रवार को अमेरिका की फॉरेन अफेयर्स पत्रिका में लिखा कि दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को समाप्त करने का समय आ गया है. जरीफ ने 2015 में दुनिया के ताकतवर देशों के साथ ईरान के परमाणु समझौते की वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. लेकिन यह भी स्पष्ट नहीं है कि ईरान में वार्ता करने का अधिकार किसके पास है, क्योंकि युद्ध में ईरान के कई नेता मारे जा चुके हैं. वह कभी कहते हैं कि अमेरिका युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत कर रहा है, तो कभी इसे बढ़ाने की धमकी देते हैं.
Source: NDTV April 03, 2026 14:51 UTC