जोधपुर| मुंबई की डॉन बास्को कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ मास मीडिया के 52 छात्रों और 2 टीचर्स ने बुधवार को दैनिक भास्कर के मोगड़ा स्थित प्रिंटिंग प्लांट का भ्रमण कर अखबार छपने की प्रक्रिया को जाना। उन्होंने यहां पर अखबार बनने से लेकर छपने और लोगों तक अखबार पहुंचने की पूरी प्रोसेस की विस्तार से जानकारी ली। स्टूडेंट्स ने आधुनिक मशीनों से पेपर प्रिंटिंग, फोल्डिंग और कलर कॉम्बिनेशन के बारे में उत्सुकता से समझा। दल के साथ फैकल्टी के रूप में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जॉय भगाना और को-अॉर्डिनेटर इवेंट प्रोग्रामर रानी डिसूजा मौजूद थे।
Source: Dainik Bhaskar February 06, 2019 23:03 UTC