Hindi NewsLocalRajasthanBikanerCharity Theft For The Second Time In Six Months In The Biggest Pilgrimage Site Of Bishnoi Society, The Incident Caught In CCTV, The Watchman Was Sleepingमुकाम धाम में फिर चोरी: बिश्नोई समाज के सबसे बड़े तीर्थ स्थल में छह महीने में दूसरी बार चोरी, रुपए निकालकर सड़क पर फेंक गए दानपात्रबीकानेर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकमुकाम धामबिश्नोई समाज की आस्था के सबसे बड़े स्थल पर छह महीने में दूसरी बार चोरों ने सेंध मारी है। शुक्रवार देर रात मुकाम धाम में घुस चोरों ने दान पात्र उखाड़ कर उससे रुपए निकाल लिए। चोर वहां से जाते हुए इस खाली पात्र को सड़क पर फेंक गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।चोरी के बाद सड़क फेंका दानपात्र।नोखा सीओ नेम सिंह ने बताया कि देर रात चोरों ने यहां घुस कर वारदात को अंजाम दिया है। दानपात्र में रुपए बहुत ज्यादा नहीं थे। वारदात के दौरान एक चौकीदार भी था, लेकिन वो सो रहा था। आसपास किसी को पता नहीं चला कि कब चोर आए और दानपात्र उठाकर ले गए। परिसर से दूर रुपए निकालकर इस दान पात्र को फेंक गए। अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि दानपात्र में कितने रुपए थे।छह महीने पहले भी चोरीकरीब छह महीने पहले भी इसी परिसर में चोरी हुई थी। समाधि स्थल के आसपास लगे अनेक दान पात्रों से तब चोर रुपए निकालकर ले गए थे। वो वारदात भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके कुछ दिन बाद ही चोर पकड़े गए।छह महीने पहले हुई चोरी के सीसीटीवी फुटेज। फाइल फोटोखराब पड़े हैं कैमरेइस समाधि स्थल पर लगे सभी कैमरे ठीक नहीं है। कुछ चल रहे हैं और कुछ खराब पड़े हैं। सीओ नोखा नेमसिंह ने बताया कि मुकाम धाम के संचालकों को पत्र देकर कैमरे ठीक करवाने का आग्रह किया था। यहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी नहीं है, एक चौकीदार है जो रात में सो रहा था। पिछली बार हुई चोरी के समय सभी कैमरे चालू हालत में थे, ऐसे में चोरों की सारी हरकत कैमरे में कैद हो गई।कंटेंट सपोर्ट : अमित व्यास, नोखा
Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 05:17 UTC