मुखिया टोला में भक्ति जागरण का हुआ आयोजन - News Summed Up

मुखिया टोला में भक्ति जागरण का हुआ आयोजन


ऐप पर पढ़ेंपेटरवार पंचायत के मुखिया टोला में श्री श्री 108 सार्वजानिक मां मनषा पूजा महोत्सव के उपलक्ष में बुधवार की रात्रि में भव्य माता जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माता जागरण में आये सदानंद ग्रुप के कलाकारों ने जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना से की। माता जागरण में धनबाद से आई राजलक्ष्मी ओर बेरमो से आई तन्नू कुमारी सहित अन्य गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम में पहुंचे गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो व पेटरवार मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता ने भक्ति जागरण का आनंद उठाया। कहा कि इस तरह का आयोजन जहां भी होता है वहां सुख संवृद्धि आती है ओर दुख का निवारण होता है। भक्ति जागरण का संचालन ब्रजेश भारती ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद, सचिव सुशील कुमार तांती, कोषाध्यक्ष राजू कुमार सहित चंद्रप्रकाश प्रसाद, कार्तिक चरण प्रसाद, रूपेश कुमार, सूरज भारती, दीपक प्रभात, रणवीर प्रसाद, भरत भूषण प्रसाद, सुधीर प्रसाद, रंजीत प्रसाद सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।


Source: Dainik Jagran August 18, 2023 06:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */