मेरठ में बरसात से मौसम सुहाना: शहर, देहात क्षेत्र में शुरू हुई बारिशमेरठ 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकमेरठ में बारिश से सुहाना हुआ मौसममेरठ में बरसात से मौसम सुहाना हो गया। सुबह लगभग 10.15 बजे बरसात शुरू हुई। शहर और देहात क्षेत्र में बरसात होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले दिनों से लगातार लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। बारिश होने से ठंडक का अहसास हुआ और गर्मी से चैन मिला।गर्मी, धूप से परेशान थे लोगपिछले चार दिनों से मौसम विभाग मेरठ में बारिश होने की संभावना जता रहा था, मगर बरसात नहीं हो रही थी। आसपास के जिलों में दो दिन से मानसून आ चुका है, मगर मेरठ में सूखा था। लोगों का गर्मी, धूप से बुरा हाल था। सुबह जैसे ही बरसात शुरू होने के बाद मौसम खुशगवार है। पिछले दो दिनों से पारा 40 से 35 डिग्री के बीच झूल रहा था। मंगलवार को दिनभर लोग बारिश का इंतजार करते रहे मगर गर्मी में राहत नहीं मिली। आज भी सुबह से मौसम गर्म था।खेत, फसल के लिए अच्छी ये बारिशमोदीपुरम कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से चलकर आने वाली नम हवाएं दिल्ली-एनसीआर में पहुंचनी शुरू हो गई हैं। उम्मीद है कि दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिमी उप्र में खूब बरसेगा। यह मानसून फसल के लिए भी अच्छा है। इससे फसलों की सिंचाई हो जाएगी। जिन किसानों ने खेतों में पानी रोकने की व्यवस्था की है उनको भी लाभ मिलेगा। आज सुबह से जो बारिश है वो धीमी बारिश है यह फसल के लिए बहुत अच्छी होती है। वाटर रिचार्ज भी होता है। लगातार अच्छी बरसात हुई तो हवा की शुद्धता बढ़ेगी। एयर क्वालिटी इंडेक्स भी डाउन जाएगा। अभी गर्मी, धूप के कारण एक्यूआइ भी 100 के पार था।
Source: Dainik Bhaskar July 14, 2021 05:03 UTC