मैकेनिक दोस्त की डॉगी ने की ऐसी मदद, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान - News Summed Up

मैकेनिक दोस्त की डॉगी ने की ऐसी मदद, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान


वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक लड़का अपने घर की छत में बिजली बल्ब लगाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि लड़के को ऊंचाई के चलते बल्ब लगाने में सफलता नहीं मिल रही है। डॉगी लड़के के साथ है और मदद करने की कोशिश कर रहा है।नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक डॉगी पूरी शिद्दत से अपने दोस्त की मदद कर रहा है। इस दौरान डॉगी का समर्पण देखने लायक है। सोशल मीडिया पर लोग डॉगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही डॉगी को दिल का टुकड़ा बता रहे हैं।वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक लड़का अपने घर की छत में बिजली बल्ब लगाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, लड़के को ऊंचाई के चलते बल्ब लगाने में सफलता नहीं मिल रही है। डॉगी भी लड़के के साथ है और मदद करने की कोशिश कर रहा है। थक हारकर लड़का सोफे पर बैठ जाता है। यह देख डॉगी सांकेतिक भाषा में निराश न होने की सलाह देता है और ट्राली बैग के पास जाकर खड़ा हो जाता है। लड़के को भी डॉगी का जुगाड़ पसंद आता है।Cute and Caring👌👌💐 Holds the stool for his friend too... pic.twitter.com/waHPgJturE — Rupin Sharma IPS (@rupin1992) July 3, 2021वह ट्राली बैग पर खड़ा होकर बल्व लगाने या ठीक करने लगता है। इस दौरान डॉगी ट्राली बैग को पकड़कर रहता है। तभी लड़का ट्राली बैग से उतरकर सोफे पर आ जाता है। उस समय डॉगी तुरंत दौड़कर जाता है और लाइट स्विच ऑन कर देता है। इससे बल्ब जलने लगता है। तभी लड़का सांकेतिक भाषा में स्विच ऑफ करने की सलाह देता है। डॉगी तुरंत जाकर स्विच ऑफ कर देता है। इसके बाद लड़का बल्ब को कवर करता है और डॉगी को स्विच ऑन करने के लिए कहता है। डॉगी तुरंत दौड़कर जाता है और स्विच ऑन कर देता है। बिजली का बल्ब जलने लगता है।इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया हैइस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- किसी हाल में, किसी मोड़ पर...मुझे छोड़ कर, कभी चल न देना, हमसफ़र। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद और कंमेटस किए हैं। एक यूजर ने लिखा है- दोस्ती इसी का नाम है।Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Rupin Sharma IPS से ली गई है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran July 04, 2021 09:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */