राहुल गांधी ने कहा कि 'मोदी जी से मेरी बहस करा दो, भाग जाएंगे, वह डरपोक आदमी हैं''. नरेंद्र मोदी जी को पता लग गया है कि देश को बांटकर, नफरत फैलाकर हिन्दुस्तान पर राज नहीं कि जा सकता. चाहे किसान की बात हो, मजदूर की बात हो, गरीब की बात हो, करप्शन की बात हो, जहां भी आप देखेंगे मोदी जी की सच्चाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश को बताई है. अगर आप उदारीकरण की बात करेंगे तो आपको मनमोहन सिंह जी की बात करनी होगी. यदि आप 1971 के जीत की बात करेंगे तो आपको मानेकशॉ की बात करनी होगी, वे पारसी थे.
Source: NDTV February 07, 2019 08:54 UTC