मोदी ने कांग्रेस से कहा- उल्टा चोर चौकीदार को डांटे, हो क्या गया है आप लोगों को? - Dainik Bhaskar - News Summed Up

मोदी ने कांग्रेस से कहा- उल्टा चोर चौकीदार को डांटे, हो क्या गया है आप लोगों को? - Dainik Bhaskar


Dainik Bhaskar Feb 07, 2019, 07:09 PM ISTलोकसभा चुनाव से पहले संसद के आखिरी सत्र में मोदी का संबोधनप्रधानमंत्री के भाषण से पहले राहुल गांधी ने एक सम्मेलन में मोदी को डरपोक बताया थामोदी ने कांग्रेस नेताओं से कहा- मैं अपनी मर्यादा में रहूंगा, वही अच्छा हैप्रधानमंत्री ने महागठबंधन को महा-मिलावट बताया, कहा- ये लोग सत्ता में नहीं आने वालेनई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में संबोधित किया। आम चुनाव से पहले मौजूदा लोकसभा के इस अंतिम सत्र में उनका यह संभवत: आखिरी संबोधन था। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘उल्टा चोर चौकीदार को डांटे? हो क्या गया है आप लोगों को? मोदी और भाजपा की आलोचना करते-करते देश की बुराई करना गलत है।’’राहुल ने मोदी के बारे में तल्ख टिप्पणियां की थींप्रधानमंत्री के लोकसभा में संबोधन से पहले राहुल ने कांग्रेस अल्पसंख्यक सम्मेलन में मोदी के बारे में तल्ख टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा था, ‘‘मोदी डरपोक व्यक्ति है। मेरे साथ नरेंद्र मोदी का नेशनल सिक्युरिटी और राफेल के मुद्दे पर डिबेट करा दो। भाग जाएगा... भाग जाएगा।’’मोदी ने कहा- उल्टा चोर चौकीदार को डांटे? न्यायपालिका को कांग्रेस धमकाती है। कांग्रेस के लोग अदालत के फैसलों पर जिस तरह से बयानबाजी कर रहे हैं उससे साफ हो जाता है। हमें पसंद ना हो कुछ भी बोल दें, कुछ भी लिखवा दें। आप ज्यूडीशियरी को डराने के लिए महाभियोग के नाम पर पूरी व्यवस्था को हिलाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।’’मोदी का सवाल- राफेल को लेकर झूठ भी कॉन्फिडेंस से कैसे बोलते हैं?


Source: Dainik Bhaskar February 07, 2019 12:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */