प्रियंका गांधी ने कहा है कि यूपी में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे. खास बातें प्रियंका गांधी द्वारा देश भर में प्रचार कराने की मांग प्रियंका ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष का जो भी आदेश होगा वह मानूंगी आगामी 11 फरवरी को राहुल गांधी के साथ लखनऊ जाएंगी प्रियंकाकांग्रेस के महासचिवों की बैठक में आज प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे. सूत्रों के अनुसार प्रियंका ने कहा कि' कांग्रेस अध्यक्ष का जो भी आदेश होगा वह मानूंगी. कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी 11 फरवरी को अपने भाई एवं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखनऊ जाएंगी. सूत्रों का कहना है कि इस दौरान प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर पार्टी संगठन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी.
Source: NDTV February 07, 2019 17:58 UTC