Hindi NewsLocalRajasthanBanswaraHumidity And Heat Made Troubled Throughout The Day, Monsoon Clouds Fourth Rain In Banswaraमौसम का बदला मिजाज, देर शाम बरसे बादल: दिन भर उमस और गर्मी ने किया बेहाल, मानसूनी बादलों की बांसवाड़ा में चौथी बारिशबांसवाड़ा 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकबांसवाड़ा में सोमवार शाम को बरसे बादल।दिन भर तपन, गर्मी और उमस से बेहाल बांसवाड़ा में सोमवार शाम 5 बजे काले बादलों ने डेरा डाला। इसके 35 मिनट बाद ही बादल बरसने भी लगे। पहले मोटी बूंदों के साथ बारिश की शुरूआत हुई, जो बाद में सामान्य हो गई।शाम करीब 7 बजे तक बरसात का क्रम यथावत रहा। मौसम के बदले मिजाज से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन लोगों के मन में मानसूनी बेरूखी को लेकर चिंता भी घर करती देखी गई। तय समय से 7 दिन पहले बांसवाड़ा के रास्ते से प्रदेश में दाखिल हुए मानसून की बरसात के साथ यह चौथी बारिश दर्ज की गई है।पहली मानसूनी बारिश के बाद से लगातार तीन सप्ताह से बादल बांसवाड़ा के आसमान से केवल उमड़-घुमड़ कर विदा हो रहे थे। शाम के समय हुई बरसात का अनुभव पहले हुई तीन बारिश से हटकर था। इस बार हवाएं ठहरी रहीं और बादल बरसते रहे। इससे मानसूनी बादलों के कुछ दिनों तक स्थायी ठहरने की उम्मीद जताई गई, लेकिन मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में बादलों के ठहरने जैसी कोई सूचना नहीं मिली है।चिलचिलाती धूप ने छुड़ाए पसीनेमानसून के साथ वातावरण में आई नमी के बीच खुले सोमवार तड़के से खुले आसमान में सूर्य की मौजूदगी रही। दोपहर के समय सूर्य की चिलचिलाने वाली तीखी किरणों से जनजीवन प्रभावित रहा। गर्मी के पसीने उमस से घर बैठे लोगों को पसीने आते रहे। काम को लेकर घर से बाहर निकले लोग बातचीत के लिए सड़क किनारे छाया ढूंढते रहे। शाम के समय हुई बरसात से मौसम में थोड़ी ठंडक नजर आई। बादलों के बीच पारा एकाएक दो डिग्री नीचे चला गया। समाचार लिखते समय तापमान 33 डिग्री पर रहा।
Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 13:07 UTC