Hindi NewsLocalRajasthanAlwarThe MLA Told The Collector That Your SDO Has Drunk Alcohol, The SDM Said, Now Only The Collector Will Come And Get The Investigation Done. विधायक व SDM आमने-सामने: MLA ने कलेक्टर से कहा- आपके अधिकारी ने शराब पी रखी है, एसडीएम बोले- अब तो कलेक्टर साहब ही आकर जांच कराएंगेअलवर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोविधायक बलजीत यादव व एसडीएम।अलवर जिले के बहरोड़ के विधायक बलजीत यादव सोमवार दोपहर एसडीएम ऑफिस का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। विधायक ढाई घंटे तक बैठे रहे। उसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम के आने के बाद विधायक ने कहा कि आने शराब पीकर रखी है। स्मैल आ रही है। इसके तुरंत बाद विधायक ने कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया को फोन लगा दिया। कहा- कि आपके एसडीओ ने शराब पी रखी है। आप आ जाओ। इतना कतने के बाद एसडीएम संतोष मीणा ने भी जवाब दे दिया कि अब तो कलेक्टर साहब आकर ही जांच कराएंगे।असल में विधायक बलजीत यादव एसडीएम ऑफिस का औचक निरीक्षण करने गए थे। आमनज की शिकायत थी कि उनका कार्यालय हमेशा बंद ही मिलता है। यह देखने विधायक बलजीत भी पहुंच गए। वहां देखा तो सच में कार्यालय पर ताला लटका हुआ था।फिर विधायक ढाई घंटे तक बैठे रहेइसके बाद विधायक एसडीएम ऑफिस के बाहर करीब ढाई घंटे तक बैठे रहे। ढाई घंटे बाद एसडीएम संतोष मीणा वहां पहुंचे। कुछ देर बातचीत करने के बाद विधायक ने कहा स्मैल आ रही है। आपने शराब पी रखी है। एसडीएम ने जवाब दिया जांच करा लो।एसडीएम को जाने नहीं दियादोनेां की बातचीत के बीच में एक बार एसडीएम मोबाइल पर बात करते हुए खड़े होने लगे। बीच में ही विधायक ने टोक दिया। शराब पी रखी है। जाने नहीं दूंगा। इसके बाद वापस एसडीएम बैठ गए। उसके बाद कलेक्टर का एसडीएम के पास भी फोन आ चुका था। फिर दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत चली। आखिर में यह सामने आया कि दोनों के बीच लम्बे समय से बातचीत नहीं हो रही थी। इस कारण विधायक औचक निरीक्षण करने गए थे। विधायक ने यह भी कहा था कि जमीन अवाप्ति का किसानों को मुआवजा देने में विलम्ब किया जा रहा है। जिसके लिए एसडीएम से कारण भी पूछा। इसके बाद विधायक ने अलग से जानकारी दी। तब शराब पीने जैसी बात का जिक्र नहीं किया।
Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 12:56 UTC