Hindi NewsLocalMpSatnaSatna Farmer Will Reward For Finding Daughterसतना में सिस्टम से हारे पिता की घोषणा: किसान बोला- लापता बेटी को ढूंढने वाले को खेत गिरवी रखकर 50 हजार का इनाम दूंगा, 8 दिन से नहीं मिलीसतना 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकबेटी के लापता होने के बाद से किसान और परिवार सदमे में है।मैहर में 8 दिन से लापता एक महिला को पुलिस अब तक नहीं ढूंढ पा रही है। ऐसे में अपनी बेटी के लिए व्याकुल किसान पिता ने उसका सुराग देने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए जमीन गिरवी रख देंगे। पिता ने CM हेल्पलाइन में भी इसकी शिकायत की है। परिवार वाले अपहरण की आशंका जता रहे हैं।लापता महिला पूजा पटेल (30) के पति गजेंद्र पटेल निवासी ग्राम मउहाट ने पत्नी के लापता होने की सूचना मैहर थाने में 30 जून को दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। गजेंद्र ने पुलिस को बताया था, उनकी पत्नी से 28 जून को आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद से वह लापता है।महिला को तलाशने के लिए पिता कई बार पुलिस से गुहार लगा चुके हैं।पुलिस के रवैये से परेशान पितामहिला के पिता कल्लू पटेल का आरोप है, मैहर पुलिस लापता बेटी को ढूंढने में रुचि नहीं दिखा रही। हालांकि, सतना पुलिस पिता के आरोपों से इनकार कर रही है। पुलिस ने कहा है कि CCTV फुटेज और काॅल डिटेल की मदद से लापता महिला की तलाश हो रही है।लापता महिला की 10 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। एक 8 साल का और दूसरा 5 साल का है। पति गजेंद्र पटेल मजदूर है। पति ने दोनों बेटों की पढ़ाई के लिए पत्नी के साथ गांव से अलग मैहर में रखा था, जिससे बच्चे पढ़-लिख सकें।
Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 12:54 UTC