Hindi NewsLocalRajasthanBharatpurSujan, A Person Committed Suicide By Jumping In The Ganges, Was Troubled By The Problems Of The House, This Morning The Body Was Found Floating In The Waterयुवक ने की आत्महत्या: सुजान गंगा में कूद एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, घर की परेशानियों से था परेशान, आज सुबह पानी में तैरता मिला शवभरतपुर 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकसुजान गंगा नहर से SDRF की टीम ने शव को बाहर निकाला।भरतपुर की सुजान गंगा नहर में एक 45 साल के युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी की जनाना अस्पताल के पीछे एक व्यक्ति का शव सुजान गंगा नहर में तैर रहा है जिस पर मथुरा गेट थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और शव को रेस्क्यू कर निकाला गया। शव की शिनाख़्त कर ली गई है।मृतक विक्रम की उम्र 45 साल थी और वह रिक्शा चलाने का काम करता था। विक्रम कई दिनों से घर की समस्याओं से परेशान चल रहा था जिसके बाद वह कल शाम से अपने घर नहीं पहुंचा। विक्रम के परिजन कल शाम से ही उसे ढूंढने में लगे हुए थे लेकिन जब वह कहीं नहीं मिला तो विक्रम के परिजन मथुरा गेट थाने भी पहुंचे थे लेकिन आज सुबह सूचना मिली की एक शव जनाना अस्पताल के पीछे सुजान गंगा नहर में तैर रहा है जिस पर मथुरा गेट थाना पुलिस, सीओ सिटी सतीश वर्मा और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। 1 घंटे की कोशिश के बाद SDRF की टीम ने विक्रम के शव को सुजान गंगा नहर से बाहर निकाला। मृतक विक्रम मोरी चार बाग़ का रहने वाला था। परिजनों को घटना के बारे में सूचना दी गई और मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई गई। फिलहाल पुलिस ने शव को जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। विक्रम के दो लड़के व लड़की है, जिनका घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है।
Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 05:26 UTC