Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarPetrol Diesel Prices Increasing Continuously, Beyond Petrol 111, Diesel By Rs 102.78 Per Literरफ्तार के रथ पर सवार पेट्रोल-डीजल: लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम, पेट्राेल 111 के पार, डीजल 102.78 रुपए प्रति लीटरश्रीगंगानगर 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकश्रीगंगागनर का एक पेट्रोल पंप।इलाके में पेट्रोल और डीजल के दाम की रफ्तार रुकने का नाम ही नहीं ले रही।पिछले पंद्रह दिन में ही इसमें करीब पौने तीन रुपए प्रति लीटर की तेजी आ गई। इससे आमजन परेशान है। वहीं पेट्रोल पंप संचालकों की परेशानी यह है कि पड़ोसी प्रदेश पंजाब में बिक रहे सस्ते पेट्रोल के चलते लोग वहीं से पेट्रोल-डीजल खरीदने लगे हैं।कहीं तो रुके रफ्तारशहर के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे प्रदीप का कहना था कि यह रफ्तार कहीं तो रुके। आलम यह है कि पंद्रह दिन पहले के मुकाबले ही अब करीब पौने तीन रुपए तक दाम बढ़ गए हैं। इस तरह धीमे-धीमे करके दामों में तेजी लाई जा रही है जो आमजन के लिए बिलकुल अच्छी नहीं है।ये रहे पिछले पंद्रह दिन में दामतिथि पेट्रोल डीजल23 जून 108.67 101.4024 जून 108.94 101.4825 जून 108.94 101.4826 जून 109.30 101.8527 जून 109.67 102.1228 जून 109.67 102.1229 जून 110.04 102.4230 जून 110.04 102.4201 जुलाई 110.04 102.4202 जुलाई 110.40 102.4203 जुलाई 110.40 102.4204 जुलाई 110.77 102.6005 जुलाई 111.14 102.6006 जुलाई 111.14 102.6007 जुलाई 111.50 102.78( पिछले पंद्रह दिन में सामान्य पेट्रोल डीजल के दाम रुपए प्रति लीटर में )पंद्रह दिन में आठ बार बढ़े दामकेवल पेट्रोल की बात करें तो श्रीगंगानगर में पिछले पंद्रह दिन में आठ पर दाम में तेजी आई। पेट्रोल पंप संचालक बताते हैं कि यदि ऐसे ही चलता रहा तो आमजन को तो परेशानी होगी ही, पड़ौस में पंजाब होने और वहां सस्ता पेट्रोल मिलने के कारण हमें भी नुकसान होता है।हम करेंगे विरोधपेट्रोल पंप संचालक अमित सारस्वत बताते हैं कि पेट्रोल-डीजल में तेजी रुकने का नाम ही नहीं ले रही। इस संबंध में शीघ्र वर्क प्लान तैयार करके विरोध की तैयारी की जाएगी। सरकारों पर कोई असर नहीं पड़ रहा। वे लगातार दाम बढ़ा रहे हैं और स्थानीय लोगों और पड़ौस में पंजाब होने के कारण पेट्रोल पंप संचालकों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 05:15 UTC