रंगों से पहचानिए... कौन सा ऑटो आपके क्षेत्र में जाएगा: रीवा शहर में कलर कोडिंग के आधार पर 4 रूटों पर दौड़ेंगी ऑटो, अभियान चलाकर की जा रही नंबरिंग - News Summed Up

रंगों से पहचानिए... कौन सा ऑटो आपके क्षेत्र में जाएगा: रीवा शहर में कलर कोडिंग के आधार पर 4 रूटों पर दौड़ेंगी ऑटो, अभियान चलाकर की जा रही नंबरिंग


Hindi NewsLocalMpRewaAutos Will Run On 4 Routes Based On Color Coding In Rewa Cityरंगों से पहचानिए... कौन सा ऑटो आपके क्षेत्र में जाएगा: रीवा शहर में कलर कोडिंग के आधार पर 4 रूटों पर दौड़ेंगी ऑटो, अभियान चलाकर की जा रही नंबरिंगरीवा 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकऑटो में कलर कोडिंग कराती यातायात पुलिस।नगर निगम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की प्रकिया शुरूशहर की यातायात व्यवस्था को धब्बा लगाने वाले ऑटो चालकों की मनमर्जी पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुगम बनाने के लिए नगरीय क्षेत्र में ऑटो के 4 रूट निर्धारित किए है। साथ ही अभियान चलाकर ऑटो में कलर कोडिंग और नंबरिंग का कार्य शुरू हो गया है। वहीं ऑटो चालकों की मर्जी के अनुसार रूट दिए जा रहे है। ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि अगर अब उल्लंघन मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर के निर्देश पर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जहां ऑटो की कलर कोडिंग एवं नंबरिंग की जा रही है। यातायात पुलिस ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र को 4 रूटों में विभाजित किया गया है। प्रथम रेलवे स्टेशन से रतहरा लाल रंग में, रेलवे स्टेशन से विश्वविद्यालय नीले रंग में, रेलवे स्टेशन से बिछिया पीले रंग में, रेलवे स्टेशन से चोरहटा को हरा रंग मिला है।इन मार्गों में संचालित ऑटो की कलर कोडिंग की जा रही है। साथ ही उन्हें विशेष नंबर प्रदान किया जा रहा है। जिसके आधार पर यातायात थाने में ऑटो से संबंधित सामान्य जानकारी संधारित की जा रही है। जिसमें ऑटो मालिक का नाम पता मोबाइल नंबर और उसके रूट का विवरण आदि जानकारी होगी। यहां पर ऑटो से संबंधित जानकारी उपलब्ध रहेगी। साथ ही यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकेगा। वहीं दूसरी तरफ शहर की यातायात व्यवस्था सुगम हो सकेगी। यह अभियान आने वाले दिनों तक निरंतर जारी रहेगा।शहर में दौड़ रहे 8 हजार ऑटोबता दें कि शहर में करीब 8 हजार ऑटो दौड़ रहे है। ​जो विभिन्न गांवों से लेकर शहर के मुख्य मोहल्लों से जुड़े हुए है। ऐसे में शहर का ट्रैफिक सिस्टम आटो के कारण चौपट है। क्योंकि कोई कहीं से आकर कहीं भी प्रवेश कर जाता है। जिसके मददेनजर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कई अच्छे सुझाव आए थे। जिनको कलेक्टर इलैया राजा टी ने तत्काल अमल में लाने के निर्देश दिए थे।


Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 02:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */