नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत एक गांव में पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना रविवार शाम की है। बालिका अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी आरोपित 42 वर्षीय शाकिर उसे बहाने से अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर घटना का खुलासा हुआ। शाकिर को सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि, रात में ही आरोपित गिरफ्तार घटना की जानकारी स्वजनों द्वारा पुलिस को दी गई। रात में बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जावरा जिला अस्पताल लाया गया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपित शाकिर की तलाश तेज कर देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।
Source: Dainik Jagran March 30, 2026 16:59 UTC